शमी ने कहा मुझे कुछ नहीं साबित करना
अपनी पत्नी द्वारा लगातार लगाए जा रहे आरोपों के बाद शमी का कहना है के कोई तीसरा शख्स उनके घर को बर्बाद करने पर तुला है और वही हसीन को मेरे खिलाफ भड़का रहा है और ये सब करवा रहा है। शमी ने साथ ही कहा कि इस मामले में उन्हें कुछ साबित नहीं करना है। जो साबित करना है, उनकी पत्नी हसीन जहां को करना है क्योंकि आरोप उन्होंने लगाए हैं।