चौथी बार 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' का खिताब जीतने पर हेले मैथ्यूज ने कहा, "फिर से प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं अपने हालिया प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात टीम की सफलता में योगदान देना है। खासकर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़ी टक्कर वाली टी20 सीरीज में।"