Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है। तिवारी ने कहा कि पंत अगर अपनी बल्लेबाजी शैली को जारी रखेंगे, तो इतिहास के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जाने जाएंगे। मनोज तिवारी ने कहा, "ऋषभ पंत अनोखे हैं, उनकी खेलने की अपनी अलग शैली है। उनकी सोच और दृष्टिकोण अन्य बल्लेबाजों से अलग है। वह कभी-कभी अपना विकेट गंवा देते हैं, जिससे उनकी आलोचना होती है। लेकिन, उनकी सक्सेस रेट अधिक है।"