11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्लेबाजी के दौरान ईशान किशन की इस हरकत से नाराज़ हो गए थे सूर्यकुमार यादव, मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पावरप्ले में वह मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, इस पर मैं थोड़ा नाराज था, लेकिन मैं बाद में हालात को समझ पाया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jan 24, 2026

Suryakumar Yadav

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं (Photo Credit- IANS)

India vs New Zealand T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि जब पावरप्ले के दौरान ईशान उन्हें स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, तो वह नाराज थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने परिस्थितियों को समझा।

सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा

मुकाबला जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता ईशान ने दोपहर के लंच में क्या खाया था, लेकिन मैंने कभी किसी को 2 विकेट पर 6 रन से पावरप्ले के अंत तक 60 के आसपास पहुंचते हुए नहीं देखा। हम अपने बल्लेबाजों से यही चाहते हैं कि वे खुलकर खेलें। पावरप्ले में वह मुझे स्ट्राइक नहीं दे रहे थे, इस पर मैं थोड़ा नाराज था, लेकिन मैं बाद में हालात को समझ पाया।"

सूर्य और ईशान ने की शतकीय साझेदारी

इस मुकाबले में सूर्या ने 37 गेंदों में 4 छक्कों और 9 चौकों के साथ 82 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान ईशान किशन के साथ 122 रन, जबकि शिवम दुबे के साथ 81 रन की अटूट साझेदारी की।

सूर्या ने अपनी शानदार फॉर्म को लेकर कहा, "मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था, अच्छा ब्रेक मिला और मैच से पहले बढ़िया प्रैक्टिस सेशन भी हुआ था। गेंदबाजी के साथ भी जबरदस्त प्रयास रहा। जब न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 110 रन लिए थे, तो मुझे लगा स्कोर 230 के आसपास जाएगा, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने जिम्मेदारी ली और योगदान दिया। मैं इस वक्त जो हो रहा है, उसका खूब आनंद ले रहा हूं। कैंप का माहौल खुशहाल है और मैं चाहता हूं कि वह ऐसा ही बना रहे।"

हार के बाद मिचेल सेंटनर ने क्या कहा

दूसरी ओर, पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद मिचेल सेंटनर ने कहा, "टीम इंडिया के खिलाफ शायद 300 रन बनाना सही हो? जब आप ऐसी टीम के खिलाफ खेलते हैं, जिसकी बल्लेबाजी में बहुत गहराई है और भारत ने पहली ही गेंद से जिस इरादे के साथ शुरुआत की, हमारे लिए अहम था कि जहां संभव हो उन्हें दबाव में रखें। आज हमें काफी दबाव में डाला गया, लेकिन हमारे लिए यह सीखने और वापसी करने का अच्छा मौका था।"

कप्तान सेंटनर ने इस मैच में 27 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 47 रन बनाए। अपनी बैटिंग को लेकर सेंटनर ने कहा, "विकेट बहुत अच्छा था और आउटफील्ड तेज थी, मुझे यहां खेलने में मजा आया।"

सेंटनर ने इस मैच में कुल 2 ओवर फेंके, जिसमें 27 रन देने के बावजूद कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने कहा, "यहां ओस थी। एक स्पिनर के तौर पर बस गेंद पकड़ने की कोशिश कर रहा था, जो चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आगे बढ़ना होता है।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग