5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC New Cricket Rules: ICC लेगी बड़े फैसले, वनडे मैचों के ओवर हो सकते हैं कम, WTC में खेलेंगी 12 टीमें

ICC New Cricket Rules: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को पूरी तरह बदलने के लिए बड़े बदलावों पर विचार कर रहा है। इसमें वनडे मैचों के ओवर कम करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 12 टीमों को शामिल करने जैसे हैरान करने वाले फैसले शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 05, 2026

ICC New Cricket Rules, ICC New Rules 2026, WTC 12 Teams New Rules, ODI Overs Reduced News, ICC Changes in ODI Format,

रोहित शर्मा और विराट कोहली (Photo - IANS)

ICC New Cricket Rules: क्रिकेट की दुनिया में आने वाले समय में बहुत बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) खेल को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए कुछ बड़े और कड़े कदम उठाने की तैयारी में है। आईसीसी जिन बदलावों पर विचार कर रहा है, उनमें वन-डे इंटरनेशनल (ODI) मैचों की लंबाई (ओवर) को कम करना, फ्रेंचाइजी टीमों के लिए एक नया ग्लोबल टी20 टूर्नामेंट शुरू करना और एशिया कप जैसे महाद्वीपीय टूर्नामेंट्स की संख्या बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट के लिए अलग से समय (विंडो) तय करने पर भी बात चल रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी की सालाना आम बैठक में सभी 12 पूर्ण सदस्य देशों के बीच इन मुद्दों पर चर्चा होगी। आईसीसी ने खेल के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए 'मैकिन्से' नाम की एक अमेरिकी कंसल्टिंग फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है, जिसने यह रणनीतिक समीक्षा तैयार की है। आईसीसी इन अनोखे आइडियाज को बढ़ावा दे रहा है ताकि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

वनडे क्रिकेट पर मंडरा रहा खतरा!

आज के समय में टी20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता के कारण वनडे और टेस्ट फॉर्मेट पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई दिग्गजों का मानना है कि टी20 के आने से वनडे क्रिकेट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है क्योंकि द्विपक्षीय सीरीज में दर्शकों का रोमांच कम हो रहा है।

हाल ही में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी इस पर अपनी राय दी थी। उन्होंने कहा था, 'अगर क्रिकेट को ग्लोबल बनाना है और ओलंपिक का हिस्सा बने रहना है, तो खेल जितना छोटा होगा, उतना ही अच्छा रहेगा। टी20 फॉर्मेट हमेशा रहेगा, लेकिन वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर मैं पूरी तरह पक्का नहीं हूं।' रिपोर्ट की मानें तो आईसीसी वनडे क्रिकेट को सिर्फ 50-ओवर वर्ल्ड कप से 18 महीने पहले तक ही सीमित करने पर भी विचार कर सकता है।

WTC में शामिल होंगी 3 नई टीमें

टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का दायरा बढ़ाने की सोच रहा है। साल 2027 से 2029 के सीजन के लिए डब्लूटीसी में 12 टीमों को शामिल किया जा सकता है। इसमें आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी टीमों को जगह मिल सकती है। हालांकि, ये सभी बड़े बदलाव साल 2031 के मौजूदा आईसीसी चक्र (Cycle) के बाद ही लागू किए जाएंगे।