28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC के स्लो ओवर रेट नियम से कई टीमों को हो रहा भारी नुकसान, जानें कब और कैसे लागू होता है यह रूल

स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी के ये नए नियम इसी साल 16 जनवरी 2022 से लागू हुए हैं। इस नियम ने कई टीमों की नाक में दम कर रखा है। इस नए नियम के तहत फील्डिंग करने वाले टीमों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारत पाकिस्तान मैच के दौरान रोहित शर्मा और बाबर आजम पर भी ये नया नियम काफी भारी पड़ा।
2 min read
Google source verification
t20_icc_rule.png

Asia Cup 2022 ICC Slow Overrate rule: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक नियम इन दिनों कई अंतरराष्ट्रीय टीमों की गले की फांस बना हुआ है। दरअसल स्लो ओवर रेट को लेकर आईसीसी ने अपने नियम सख्त कर दिये हैं। पहले ऐसा होने पर कप्तान और खिलाड़ियों की मैच फीस काटी जाती थी। लेकिन अब आईसीसी ने इसे और भी सख्त कर दिया है जिसके चलते कई टीमों को भारी नुकसान हो रहा है।

क्या है नियम -
टी20 क्रिकेट में स्लो-ओवर रेट को लेकर आईसीसी ने इस साल जनवरी में नया नियम बनाया है। इस नियम के मुताबिक कोई टीम ओवर रेट में तय समय से पीछे होगी, तो बाकी के बचे ओवरों में 30 गज के दायरे में एक एक्सट्रा फील्डर रखना होगा। वैसे 30 गज के बाहर पांच फील्डर रखे जा सकते हैं। लेकिन स्लो ओवर रेट होने पर बचे हुए ओवर में टीम सिर्फ 4 खिलाड़ी ही बाउंड्री पर लगा सकती है।

कैसे हो रहा टीमों को नुकसान -
इस नियम के चलते डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाली टीम को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। 30 गज के दायरे में एक एक्सट्रा फील्डर होने से बल्लेबाज लंबे शॉट आसानी से लगा सकता है और चौके और सिक्स लगाकर ज्यादा रन बना सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में भी ऐसा ही कुछ हुआ। इस मैच में दोनों टीमों पर स्लो ओवर रेट का फाइन लगा।

यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: अफरीदी वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं, पाकिस्तान ने चोट पर दिया ये अपडेट

पाकिस्तान की पारी के दौरान आखिरी के 3 ओवरों में भारतीय टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। तय समय के अंदर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 17 ओवर ही पूरे कर पाए थे। उस समय पाक का स्कोर 114-6 था। स्लो ओवर रेट के चलते रोहित को एक फील्डर 30 गज के दायरे में लाना पड़ा। इसका फायदा पाकिस्तान ने उठाया और आखिरी की 17 गेंदों पर 33 रन बना दिए।

यह भी पढ़ें- BAN vs AFG : रहमानुल्ला गुरबाज को बनायें कप्तान ड्रीम 11 का कप्तान, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के साथ भी हुआ। पाकिस्तान भी भारत की ही तरह तय समय में 17 ओवर ही फेंक सकी। पाक के कप्तान बाबर आजम को इस कारण एक फील्डर को 30 गज के दायरे में लाना पड़ा। आखिरी 3 ओवर में भारत को जीत के लिए 32 रन चाहिए थे। ऐसे में अगर एक फील्डर और बाउंड्री पर होता तो भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पद सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसका फायदा उठाते हुए 18वें ओवर में रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने 11 रन बटोरे। 19वें ओवर में 14 रन और आखिरी ओवर में 7 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।