4 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC ट्रॉफी जीतने के बाद भी नहीं टिक रहे कप्तान, रोहित ने खुद विदा ली और सूर्या से छीन ली गई कुर्सी

Rohit Sharma vs Suryakumar Yadav captaincy: जीत का परचम लहराने वाली टीम इंडिया के लिए क्या ICC ट्रॉफी जीतना ही कप्तानों का करियर खत्म कर रहा है? रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी छिनने की पूरी स्टोरी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 04, 2026

ICC trophy curse for Indian captains , Rohit Sharma vs Suryakumar Yadav captaincy , Gautam Gambhir drops Suryakumar Yadav from T20 team , Suryakumar Yadav removed as T20 captain 2026 .

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव (Photo - IANS)

Rohit Sharma vs Suryakumar Yadav captaincy: हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश का कप्तान बने और भारत को आईसीसी (ICC) ट्रॉफी जिताए। लेकिन पिछले तीन सालों का इतिहास देखें तो ऐसा लगता है कि टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी जिताना कप्तानों के लिए एक श्राप बनता जा रहा है। ट्रॉफी जीतते ही कप्तान कुर्सी छोड़ देता है या तो कप्तानी छीन ली जाती है, और ऐसा लगातार तीसरी बार हुआ है। इस अजीब सिलसिले की शुरुआत साल 2024 में हुई थी, जो अब 2026 तक लगातार जारी है।

रोहित शर्मा से हुई थी इसकी शुरुआत

2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप जिताया। लेकिन अगले ही टी20 मैच में वह कप्तान नहीं थे क्योंकि उन्होंने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

2025 चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया। लेकिन इसके ठीक बाद बीसीसीआई (BCCI) ने उनसे वनडे की कप्तानी छीनकर शुभमन गिल को सौंप दी। रोहित आज भी वनडे खेल रहे हैं, लेकिन कप्तानी चली गई।

अब सूर्यकुमार यादव भी हुए इस के शिकार

ऐसा ही कुछ अब सूर्यकुमार यादव के साथ भी हो रहा है। सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाया और बीसीसीआई के कैबिनेट में एक और चमचमाती ट्रॉफी जोड़ी। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो अगले ही टी20 मैच में वह कप्तान नहीं होंगे। यहां तक कि खराब फॉर्म की वजह से अब टीम में भी उनकी जगह पक्की नहीं दिख रही है। आईपीएल 2026 में 13 पारियों में वह सिर्फ 270 रन ही बना सके थे, जहां उनका औसत महज 20.76 का रहा। इस तरह आईसीसी ट्रॉफी जिताने के बाद कप्तानी से हाथ धो बैठने का यह अनोखा श्राप अब सूर्या को भी लग चुका है।

गौतम गंभीर और BCCI का बड़ा फैसला

यह बड़ा फैसला इसी महीने होने वाले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले लिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) और चयन समिति ने कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर नए साइकिल के लिए एक नया कप्तान चुनने का मन बना लिया है। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया को बताया, 'मैनेजमेंट और कोच गौतम गंभीर ने फैसला किया है कि अब टीम इंडिया को एक नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

सूर्या की कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप जरूर जीता, लेकिन उनके हालिया फॉर्म और भविष्य को देखते हुए आगे बढ़ने का यह सही समय है। सूर्या को जल्द ही इस फैसले के बारे में बता दिया जाएगा और अब सिलेक्शन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं होगा।'

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग