9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Cup 2023 Schedule में बदलाव, कब-किससे होंगे भारत के मुकाबले, देखें फाइनल शेड्यूल

World Cup 2023 Update Schedule : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्‍ड कप 2023 के शेड्यूल में फिर बदलाव हुआ है। हालांकि अब ये फाइनल हो गया है कि भारत कब कौन से देश से खेलगा? यह बदलाव वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर राउंड से श्रीलंका और नीदरलैंड के क्‍वालीफाई करने के बाद हुआ है।

2 min read
Google source verification
team-india.jpg

World Cup 2023 Schedule में बदलाव, कब-किससे होंगे भारत के मुकाबले?

World Cup 2023 Update Schedule : भारत की सरजमीं पर खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। वहीं, अब एक बार फिर शेड्यूल में बदलाव किया गया है। क्‍वालीफायर राउंड से श्रीलंका के साथ नीदरलैंड की टीम ने वर्ल्‍ड कप के लिए क्‍वालीफाई कर लिया है। भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा, वहीं नीदरलैंड की टीम से टीम इंडिया का मैच 11 नवंबर को होगा। भारत वर्ल्‍ड कप में पहला मैच 8 अक्‍टूबर को ऑस्‍ट्रेलियन टीम के खिलाफ खेलेगा तो चिरप्रतिद्वंद्वि पाकिस्‍तान से 15 अक्‍टूबर को आमना-सामना होगा।


दरअसल, बीसीसीआई और पीसीबी के बीच लंबे समय तक चले विवाद के बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी की मांगों को खारिज करते हुए शेड्यूल जारी किया था। अब भारत-पाकिस्‍तान हाईवोल्‍टेज मैच शेड्यूल के अनुसार ही अहमदाबाद में ही खेला जाएगा। वहीं, भारत लीग ग्रुप का अपना आखिरी मुकाबला वर्ल्‍ड कप क्वालीफायर नीदरलैंड के खिलाफ 11 नवंबर को खेलेगा।

क्‍वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर

बता दें कि वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर राउंड में श्रीलंका और वेस्‍टइंडीज को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। वहीं मेजबान जिम्‍बाब्‍वे की टीम को लेकर भी बड़े दावे किए जा रहे थे। श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते सबसे पहले अपना स्‍थान वर्ल्‍ड कप में पक्‍का किया, वहीं वेस्‍टइंडीज जैसी बड़ी टीम उलटफेर का शिकार हुई। इसके बाद दूसरी टीम के रूप में जिम्‍बाब्‍वे को फेवरेट माना गया, लेकिन नीदरलैंड सबको गलत साबित करते हुए वर्ल्‍ड कप में एंट्री कर ली है।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया में चुने जाने के बाद तिलक वर्मा का बड़ा बयान, वर्ल्‍ड कप को लेकर कही ये बात

बदलाव के साथ वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

08 अक्टूबर - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (चेन्नई)

11 अक्टूबर - भारत बनाम अफगानिस्तान (दिल्ली)

15 अक्टूबर - भारत बनाम पाकिस्तान (अहमदाबाद)

19 अक्टूबर - भारत बनाम बांग्लादेश (पुणे)

22 अक्टूबर - भारत बनाम न्यूजीलैंड (धर्मशाला)

29 अक्टूबर - भारत बनाम इंग्लैंड (लखनऊ)

02 नवंबर - भारत बनाम श्रीलंका (मुंबई)

05 नवंबर - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (कोलकाता)

11 नवंबर - भारत बनाम नीदरलैंड (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें : रैना और पांडया समेत इन खिलाडि़यों ने एमएस धोनी को खास अंदाज में किया बर्थडे विश