6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Year Ender : इतिहास में पहली बार एक साल में 19 बार टेस्ट कप्तान डक पर आउट हुए

बाकी कप्तानों के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ गया। साल 2018 में एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 19 बार टेस्ट कप्तान डक पर आउट हुए। आंकड़ों के लिहाज़ से ये 2004 के आंकड़े से महज़ एक ज्यादा है।
2 min read
Google source verification
Year ender

Year Ender : इतिहास में पहली बार एक साल में 19 बार टेस्ट कप्तान डक पर आउट हुए

नई दिल्ली। साल 2018 टेस्ट कप्तानों के लिए कुछ खास नहीं रहा। जहां एक तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर के सबसे ज्यादा रन 2018 में ठोके। वहीं बाकी कप्तानों के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी उनके नाम जुड़ गया। साल 2018 में एक दो बार नहीं बल्कि पूरे 19 बार टेस्ट कप्तान डक पर आउट हुए। आंकड़ों के लिहाज़ से ये 2004 के आंकड़े से महज़ एक ज्यादा है।

इस साल टेस्ट कप्तान 19 बार आउट हुए वहीं साल 2004 में 18, 1997 में 16 और 2006 में 15 बार आउट हुए थे। वहीं बात की जाए पिछले तीन दिन की तो इन दो दिनों में भारत ऑस्ट्रेलिया से तो पाकिस्तान मैच अफ्रीका से मैच खेल रहा था। इस दौरान 5 डक देखने को मिले। भारतीय कप्तान विराट कोहली दूसरी पारी में डक पर आउट हुए। वहीं पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान और पाकिस्तान दोनों पारियों में अपना खाता नहीं खोल सके। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान दोनों पारियों में डक पर आउट हुए। इस दौरान फाफ डु प्लेसिस पहली पारी पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, वही दूसरी पारी में वो 6 गेंद खेल कर आउट हो गए. जबकि सरफराज अहमद ने पहले पारी में 4 तो दूसरी पारी में 2 गेंद खेली थी।

बता दें दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका की जीत में उसके तेज गेंदबाज डुआन ओलीवर का अहम योगदान रहा जिन्होंने इस मैच में कुल 11 विकेट अपने नाम किए। ओलीवर के पहली पारी में लिए छह विकेटों के दम पर मेजबान टीम ने पाकिस्तान को पहली पारी में 181 रनों पर ढेर कर दिया था। दक्षिण अफ्रीका भी हालांकि बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी और पहली पारी में 223 रन ही बना सकी थी। उसने हालांकि पहली पारी के आधार पर 42 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरी पारी में भी ओलीवर ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया और 190 रनों पर ढेर कर दिया। इस पारी में ओलीवर ने पांच विकेट अपने नाम किए।

चौथी पारी में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए सिर्फ 149 रन बनाने थे। इस आसान से लक्ष्य को मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 148 गेंदों का सामना किया और 11 चौके मारे। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 123 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। मेजबान टीम को हालांकि बिना किसी रन बनाए एक नुकसान उठाना पड़ा था। हसन अली ने एडिन मार्कराम को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। यहां से एल्गर और अमला ने दूसरे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की। शान मसूद ने एल्गर की पारी का अंत किया। मेजबान टीम ने थेयुनिस डे ब्रून (10) फाफ डु प्लेसिस (0) के विकेट जल्दी-जल्दी खो दिए। अमला ने टेम्बा बावुमा (नाबाद 13) के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।