5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड से हार के बाद बोले कप्तान रोहित शर्मा- यह हमारा सबसे खराब प्रदर्शन…

इस हार के बाद विराट कोहली की गैरहाजिरी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा का कहना है...  
2 min read
Google source verification
Didn't Think of century, Just Wanted to Focus on my Batting: Rohit

मैन ऑफ द मैच रोहित शर्मा ने खोला सफलता का राज, कहा- टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाना प्राथमिकता

हैमिल्टन (न्यूजीलैंड)। न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार को खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त मिली। इस हार के बाद विराट कोहली की गैरहाजिरी में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे रोहित शर्मा का कहना है कि यह बल्लेबाजी के लिहाज से टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि सेडन पार्क की विकेट पर बल्लेबाजी आसान थी लेकिन उनकी टीम इसमें असफल रही।

हैमिल्टन में आयोजित चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। मेेजबान टीम ने भारत की पारी 92 रनों पर ही समेट दी। इसके बाद महज 14.4 ओवरों में ही दो विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर मेहमान टीम को 8 विकेट से हरा दिया। यह एकदिवसीय क्रिकेट में भारत का सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर था।

मैच खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा, "काफी लंबे समय बाद हमारी बल्लेबाजी का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके लिए सारा श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है। हमारे लिए यह एक सबक है। मुझे नहीं लगता कि सेडन पार्क की विकेट खराब थी। यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी लेकिन हम इसमें असफल रहे।"

वैसे टीम इंडिया को भले ही चौथे एकदिवसीय मैच में हार मिली हो लेकिन पहले तीन मैच जीतकर उसने पांच मैचों की इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। हालांकि, रोहित का कहना है कि सीरीज जीतने का मतलब यह नहीं कि हम आराम से बैठ जाएं।

रोहित ने कहा, "सीरीज जीतने का मतलब यह नहीं है कि हमें अब आराम करना है। हमें आगे बढ़ना जारी रखना है। अच्छी टीमें यहीं करती हैं। हमें अब वेलिंग्टन में खेले जाने वाले पांचवें वनडे मैच का इंतजार है।"

Read the Latest cricket news in hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Cricket samachar पत्रिका डॉट कॉम पर.