
IND v NZ 5th ODI Live: टॉस जीतकर टीम इंडिया ने की खराब शुरुआत, 24 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन
वेलिंग्टन। वेस्टपैक स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9.3 ओवर में केवल 18 रन के स्कोर पर भारत के चार बल्लेबाज पवैलियन लौट चुके थे। खबर लिखे जाने तक टीम 28 ओवर में 4 विकेट खोकर 96 रन बना चुकी थी।
वेलिंग्टन में रविवार को क्रीज पर उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दे सकी। जहां रोहित शर्मा (2) 4.1 ओवर में हेनरी की गेंद पर बोल्ड होकर टीम इंडिया का पहला विकेट गंवा बैठे, शिखर धवन (6) ने भी 5.5 ओवर में टीम के 12 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट न्यूजीलैंड को दे दिया। धवन बोल्ट का शिकार बने और हेनरी के हाथों कैच हुए।
इसके बाद 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभम गिल (7) टीम का स्कोर जब 17 रन था, हेनरी की गेंद पर सैंटनर को कैच थमा कर पवैलियन चले गए। क्रीज पर आए महेंद्र सिंह धोनी (1) भी आज कमाल नहीं दिखा सके और बोल्ट ने उन्हें बोल्ड कर दिया। 9.3 ओवर में धोनी का विकेट तब गिरा जब टीम इंडिया का स्कोर 18 रन था। फिलहाल अंबाती रायडू (33) और विजय शंकर (36) क्रीज पर खड़े हुए हैं।
जहां टीम इंडिया यह सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। रविवार को खेले जा रहे इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें सीरीज का विजयी अंत करने की कोशिश में जुटी हैं।
इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम इंडिया में वापसी हुई है। वह पिछले दो मैचों में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेले थे। दिनेश कार्तिक को बाहर जाना पड़ा है। इसके अलावा भारत ने दो और बदलाव किए। कुलदीप यादव और खलील अहमद के स्थान पर विजय शंकर तथा मोहम्मद शमी को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।
न्यूजीलैंड ने अपनी पिछले मैच की विजयी टीम में सिर्फ एक बदलाव किया है। मार्टिन गुप्टिल के स्थान पर कोलिन मनुरो को टीम में जगह मिली है। गुप्टिल चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोलिन मनुरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, मिशेल सैंटनर, टॉड एसले और ट्रैंट बोल्ट।
Updated on:
03 Feb 2019 09:26 am
Published on:
03 Feb 2019 09:16 am
