scriptIND v NZ T20: रोहित शर्मा आज बन सकते हैं ‘सिक्सर किंग’, पीछे कर सकते हैं गुप्टिल और गेल को | IND v NZ T20: Rohit Sharma may break Gayle-Guptill record of max sixer | Patrika News

IND v NZ T20: रोहित शर्मा आज बन सकते हैं ‘सिक्सर किंग’, पीछे कर सकते हैं गुप्टिल और गेल को

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2019 02:54:39 pm

रविवार को हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी मैच में इस खिलाड़ी के पास एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

रोहित शर्मा

Vijay Hajare: मुंबई के सामने नौसिखिया साबित हुई बिहार, रोहित शर्मा ने 12.3 ओवर में खत्म किया मैच

नई दिल्ली। ऑकलैंड में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। जबकि रविवार को हैमिल्टन में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी मैच में रोहित शर्मा के पास एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। अगर आज रोहित यह कमाल कर लेते हैं तो गेेल और गुप्टिल को पीछे छोड़ देंगे।
दअरसल, पिछले मैच में रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर खेली गई अपनी 50 रनों की पारी में चार सिक्सर जड़े थे। इसके साथ ही उन्होंने कुल 102 सिक्सर लगा लिए थे। इसके साथ ही अपनी 92 मैच की पारियों में रोहित शर्मा ने कुल 102 सिक्सर जड़ दिए थे और T20 के सिक्सर की सेंचुरी मारने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे।
T20 मैचों में सिक्सर की सेंचुरी लगाने वाली लिस्ट में नंबर एक पर वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम है। क्रिस गेल में अब तक 103 सिक्सर लगाए हैं। वहीं, सूची में दूसरा नाम मार्टिन गुप्टिल का है और यह भी 103 सिक्स जड़ चुके हैं। जहां गेल ने इतने सिक्सर 56 मैचों में इतने सिक्सर मारे हैं तो गुप्टिल ने यह कारनामा 76 मैचों में किया है।
रोहित शर्मा
अब अगर आज रोहित शर्मा कम से कम 2 सिक्सर जड़ देते हैं तो वो सिक्सर की सेंचुरी लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे। जबकि अगर वो 1 ही सिक्सर लगा पाते हैं तो इस सूची में संयुक्त रूप से नंबर 1 पर पहुंच जाएंगे।

पिछले मैच में रोहित के बनाए रिकॉर्ड्स

सर्वाधिक स्ट्राइक रेट

अगर बात करें अब तक खेले गए सभी T20 मैचों की तो रोहित शर्मा ने स्ट्राइक रेट के मामले में दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। रोहित ने अब तक कुल 92 T20 मैच खेले हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.41 रहा है।
रोहित के पीछे दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल (76 मैच में 132.71 का स्ट्राइक रेट) हैं। जबकि तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम है जिन्होंने 111 मैचों में 124.06 के स्ट्राइक रेट से रन बंटोरे हैं।
सूची में चौथा नाम भारतीय कप्तान विराट कोहली का है जो 65 मैचों में 136.11 के स्ट्राइक रेट से रन बंटोरते नजर आए है। वहीं, पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम का नाम है, जिन्होंने 71 मैचों में 136.21 के स्ट्राइक रेट को बरकरार रखा है।
https://twitter.com/hashtag/NZvIND?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
सर्वाधिक रन

न्यूजीलैंड में शुक्रवार को रोहित शर्मा की 29 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी ने रोहित शर्मा को सर्वाधिक रन बनाने वाले T20 बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 स्थान पर पहुंचा दिया है। रोहित शर्मा कल की पारी खेलकर अब तक T20 मैचों में सर्वाधिक 2288 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
टॉप रन स्कोरर की सूची में दूसरे पायदान पर मार्टिन गुप्टिल (2272), तीसरे स्थान पर शोएब मलिक (2263), चौथे पर विराट कोहली (2167) और पांचवें पर ब्रैंडन मैकुलम (2140) का नाम है।

सर्वाधिक 50+ की पारियां खेलीं
वर्ष 2007 से लेकर अब तक के अपने करियर में रोहित शर्मा ने T20 के कुल 92 मैचों की 84 पारियों में 20 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वो नंबर एक पर हैं। जबकि इस सूची में दूसरा नाम विराट कोहली (19 बार) और तीसरा नाम मार्टिन गुप्टिल (16 बार) का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो