5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के सीरीज से बाहर होने के बाद नहीं थम रही टीम इंडिया की मुश्किलें, रोहित-हार्दिक के खेलने पर भी सस्पेंश

IND vs AFG Team Update News: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के विराट कोहली बाहर हो चुके हैं और अब रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के खेलने को लेकर भी आशंका है।

2 min read
Google source verification
rohit sharma virat kohlil

रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan ODI Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आपको बता दें कि हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से विराट कोहली तीनों मैचों से बाहर हो चुके हैं और अब रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के भी खेलने पर भी सस्पेंश बढ़ता जा रहा है।

रोहित-हार्दिक पर संस्पेंश बरकरार

आईपीएल 2026 के दौरान जब अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे टीम चुनी गई थी, तब भी रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के खेलने पर चयनकर्ताओं ने सस्पेंस जताया था। हालांकि उनका टीम में चयन तो हो गया था, लेकिन यह कंफर्म नहीं था कि वह खेलेंगे। अब जब सीरीज शुरू होने के करीब पहुंच चुकी है, उससे पहले विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लग चुका है। लेकिन अब अगर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी बाहर होते हैं, तो टीम इंडिया के लिए यह और बुरी खबर होगी।

आपको बता दें कि भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। उससे पहले इकलौता टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा। इसके बाद 13 जून को पहला वनडे मुकाबला धर्मशाला में, 17 जून को दूसरा मैच लखनऊ में और 20 जून को तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

शनिवार को होगा टीम का चयन

अब शनिवार को जब भारतीय टीम के सिलेक्टर्स इंग्लैंड दौरे और एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम चुनने बैठेंगे, तो साथ में विराट कोहली के रिप्लेसमेंट की भी तलाश करेंगे और रोहित शर्मा व हार्दिक पंड्या की फिटनेस रिपोर्ट को देखते हुए आगे के भविष्य को तय करेंगे। वहीं अगर हार्दिक पांड्या चोट की वजह से नहीं खेल पाते हैं, तो फिर उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिल सकता है। जबकि अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं तो फिर अफगानिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग कर सकते हैं।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग