11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AFG: रोहित-विराट हुए फ्लॉप तो Suryakumar Yadav ने कर दी अफगानी गेंदबाजों की कुटाई, हार्दिक ने भी जमाया रंग

IND vs AFG Highlights: बारबाडोस में एक बार फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा लेकिन सूर्यकुमार यादव खूब गरजे और 3 छक्के-5 चौकों की मदद से 53 रन ठोक दिए।

2 min read
Google source verification
IND vs AFG

IND vs AFG T20 World Cup 2024: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के तीसरे मुकाबले में सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम का शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में सूर्या और हार्दिक पंड्या के बीच साझेदारी ने टीम इंडिया को 150 तक पहुंचाया। उसके बाद फिर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन पूरी टीम 20 ओवर में 180 के पार पहुंचने में सफल रही।

टीम इंडिया को नहीं मिली अच्छी शुरुआत

टीम इंडिया की शुरुआत इस मुकाबले में भी अच्छी नहीं रही। भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सिर्फ 11 रन की साझेदारी हो पाई। कप्तान रोहित 8 रन बनाकर आउट हुए तो ऋषभ पंत ने आते ही तेज तर्रार शॉट खेले और 11 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए। विराट कोहली 24 गेंदों में 24 रन बनाकर राशिद खान का शिकार हुए। राशिद ने शिवम दुबे को आउट कर मैच का तीसरा विकेट झटका। इसके बाद सूर्या ने अपनी धमाकेदार पारी जारी रखी और 27 गेंदों में फिफ्टी जड़ दिया। हालांकि अगली गेंद पर वह आउट हो गए।

Hardik Pandya ने भी खेली अच्छी पारी

सूर्या ने 28 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पंड्या भी 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। रवींद्र जड़ेजा फिर से प्रभावित करने में असफल रहे और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल 6 गेंदों में 12 रन बनाकर आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारुकी ने 3-3 विकेट हासिल किए तो नवीनउल हक को एक सफलता मिली। टीम इंडिया को जीत के लिए 182 रन बनाने होंगे।

ये भी पढ़ें: इंडिया का नंबर 1 बॉलर रैंकिंग में हार्दिक और हारिस रउफ से भी पीछे, टॉप 60 में भी नहीं जसप्रीत बुमराह