8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानव सुथार ने बदल दिया भारतीय टेस्ट इतिहास, 21वीं सदी में ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे गेंदबाज

Manav Suthar World Record: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली पारी में मानव सुथार ने शानदार गेंदबादी की और 33 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

2 min read
Google source verification
Manav Suthar 6 wicket hall

मानव सुथार ने रचा इतिहास (फोटो- IANS)

Manav Suthar in IND vs AFG One Off Test: न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच इकलौते टेस्ट में मानव सुथार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट चटकाए और ऐसा करने वाले वह 21वीं सदी के सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। मानव ने पहली पारी में 33 रन देकर 6 विकेट हासलि किए।

सिर्फ 2 गेंदबाज कर पाए हैं ऐसा

अफगानिस्तान के खिलाफ सुथार ने पहली पारी में सबसे पहले अब्दुल मलिक को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज, अफसर जजई, शराफुद्दीन अशरफ और रहमत शाह को आउट कर फाइव विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया। वह डेब्यू टेस्ट में फाइव विकेट हॉल लेने वाले भारतीय टेस्ट इतिहास के दसवें गेंदबाद बन गए। मानव सुथान यहीं नहीं रुके। उन्होंने मोहम्मद समील साफी को आउट कर छठा विकेट हासिल किया और 21वीं सदी में डेब्यू पारी में 5 से ज्यादा विकेट हासिल करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय बॉलर

क्रमांकखिलाड़ीडेब्यू वर्ष
1मोहम्मद निसार1932
2वामन कुमार1961
3सैयद आबिद अली1967
4दिलीप दोशी1979
5नरेंद्र हिरवानी1988
6अमित मिश्रा2008
7रविचंद्रन अश्विन2011
8मोहम्मद शमी2013
9अक्षर पटेल2021
10मानव सुथार2026

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी ने अपने पहले ही टेस्ट में सनसनी मचा दी थी। उन्होंने पहले पारी में 8 विकेट चटकाए थे और दूसरी पारी में इतने विकेट चटकाए। डेब्यू टेस्ट में 16 विकेट लेने वाले वह भारत के आज भी पहले गेंदबाज हैं। हालांकि 1972 में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मैसी ने डेब्यू टेस्ट में 16 विकेट हासिल किया था। डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी नरेंद्र हिरवानी और बॉब मैसी के नाम दर्ज है।

वह भारत के लिए 21वीं सदी टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले साल 2008 में अमित मिश्रा ने यह कारनामा किया था, जहां उन्होंने पीसीए स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे। टीम इंडिया ने वह मैच 320 रन से जीत लिया था। वह 21वीं सदी में डेब्यू करते हुए पहली पारी में 5 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

डेब्यू पारी में 5 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

क्रमांकखिलाड़ीप्रदर्शनवर्ष
1नरेंद्र हिरवानी8/611988
2मानव सुथार6/332026
3सैयद अली6/551967
4दिलीप दोशी6/1031979
5मोहम्मद निसार5/931932
6अमित मिश्रा5/712008

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग