8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manav Suthar ने तोड़ डाला अश्विन का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, डेब्‍यू टेस्‍ट की पारी में दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन कर रचा इतिहास

Manav Suthar test record: मानव सुथार ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ डेब्‍यू टेस्‍ट में महज 33 रन देकर 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने इस फिगर के साथ आर अश्विन का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 08, 2026

Manav Suthar test record

मानव सुथार के विकेट का जश्‍न मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Manav Suthar test record: भारत ने न्‍यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद मजबूत पकड़ बना ली है। भारत ने पहली पारी में 564 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में तीसरे दिन मेहमान टीम 113/5 के स्‍कोर से आगे खेलते हुए महज 152 रनों पर ढेर हो गई। अफगानी टीम को समेटने में राजस्‍थान के मानव सुथार ने अहम भूमिका निभाई है। उन्‍होंने अकेले ही छह विकेट अपने नाम किए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने आर अश्विन के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़कर इतिहास रच दिया है।

डेब्‍यू टेस्‍ट की पारी में दूसरा सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

मानव सुथार डेब्‍यू टेस्‍ट की एक पारी में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्‍होंन रविचंद्रन अश्विन, आबिद अली और दिलीप जोशी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। नरेंद्र हिरवानी 8/61 के फिगर के साथ इस मामले में पहले स्‍थान पर हैं। उन्‍होंने 1998 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ चेन्‍नई में ये एतिहासिक प्रदर्शन किया था। जबकि मानव सुथार ने 6/33 के फिगर के साथ डेब्‍यू टेस्‍ट में अपना बेस्‍ट दिया है।

भारत के लिए डेब्यू टेस्ट इनिंग्स में बेस्ट फिगर्स

8/61 - नरेंद्र हिरवानी बनाम वेस्‍टइंडीज, चेन्नई, 1988

6/33 - मानव सुथार बनाम अफगानिस्‍तान, न्‍यू चंडीगढ़, 2026*

6/47 - आर अश्विन बनाम वेस्‍टइंडीज, दिल्‍ली, 2011

6/55 - आबिद अली बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, एडिलेड, 1967

6/103 - दिलीप जोशी बनाम ऑस्‍ट्रेलिया, चेन्नई, 1979

भारत से 394 रन पीछे अफगानिस्‍तान

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाते हुए अपनी पारी डिक्‍लेयर की। भारत की ओर से उपकप्‍तान केएल राहुल और कप्‍तान शुभमन गिल ने शतक लगाए तो साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बनाए। लेकिन, तीसरे दिन अफगानी पारी ताश के पत्‍तों की तरह 152 रनों ढेर हो गई। अफगानिस्‍तान की ओर से रहमत शाह ने अर्धशतक लगाया। वहीं, भारत की ओर से मानव सुथार ने छह विकेट प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तीन विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानी टीम ने बगैर किसी नुकसान लंच तक 18 रन बना लिए हैं। वह अभी भी भारत से 394 रन पीछे है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग