
शमी ने गोली की रफ्तार से फेंंकी वार्नर को गेंद, हवा उड़ी गिल्लियां तो बहुत दूर जाकर गिरा स्टंप।
IND vs AUS 1st Test : नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज दो रन के स्कोर पर ही उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही उस्मान ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया तो मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड किया। डेविट वार्नर बोल्ड शानदार रहा, मोहम्म्द शमी ने गोली की रफ्तार से बॉल फेंकी, जो इनस्विंग होते हुए वार्नर का विकेट ले उड़ी। फिलहाल पहले सेशन का खेल खत्म हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाकर खेल रही है।
भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। शमी अपनी रफ्तार और स्विंग से दिग्गजों को ढेर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे ओवर में शमी ने गोली रफ्तार से गेंद को अंदर की तरफ स्विंग कराया, जो वॉर्नर पढ़ नहीं पाए और गिल्लियां हवा में उड़ गईं और एक स्टंप बहुत दूर जाकर गिरा। इसी के साथ भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत हुई। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में पहला सेशन खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
यह भी पढ़े - सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू करते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन
डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी और स्कॉट बोलैंड।
यह भी पढ़े - धोनी का देसी अंदाज देख दिवाने हुए फैंस, देखें वीडियो
Published on:
9 Feb 2023, 12:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.