2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India vs Australia 1st T20: 2 बल्लेबाज जो ऑस्ट्रेलिया को हराने में टीम इंडिया की मदद करेंगे

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए तैयार है। भारतीय टीम के कुछ बल्लेबाज इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ये खिलाड़ी धज्जियां उड़ाकर टीम इंडिया को जीत दिला सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Sep 2022, 4:15 PM IST

IND VS AUS

IND VS AUS

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज पहला टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मुकाबला पीसीए स्टेडियम मोहाली में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये तीन मैचों की टी-20 सीरीज दोनों टीमों के लिए अहम रहेगी। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी दोनों टीमों का चयन हो गया है। खैर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया द्वारा कड़ी चुनौती मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड चैंपियन हैं। ऑस्ट्रेलिया के खुछ खिलाड़ी टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं। भारतीय टीम को इस बात से सतर्क रहना पड़ेगा। खैर भारतीय टीम के पास भी कुछ बल्लेबाज है जो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पस्त कर सकते हैं। ये खिलाड़ी टीम इंडिया को पहला टी-20 जीताने में मदद करेंगे।

1) विराट कोहली

कोहली का पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 मैचों में हमेशा शानदार प्रदर्शन रहता है। कुछ समय से वो फॉर्म में नहीं थे लेकिन एशिया कप में उन्होंने वापसी कर ली है। अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपने टी-20 करियर का पहला शतक भी लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर वो टीम इंडिया को आराम से जीत दिला सकते हैं। कोहली के आंकड़े भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुत ही शानदार रहे हैं। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 पारियों में 146.23 के स्ट्राइक रेट और 59.83 के औसत से कुल 718 रन बनाए हैं। इस बार भी कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट के 8 नियमों में किया बदलाव



2) सूर्यकुमार यादव


सूर्यकुमार यादव को अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ज्यादा टी-20 मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिला है। हालिया फॉर्म के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया के लिए सूर्यकुमार यादव खतरा साबित हो सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में आकर वो बड़ा स्कोर बनाने में सक्षम है। अगर भारत को अच्छी शुरूआत मिल गई तो भी सूर्यकुमार यादव आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाज कर सकते हैं। अभी तक टी-20 में उनके आंकड़े बेहतरीन रहे हैं। टीम इंडिया के लिए 28 टी-20 मुकाबलों में वो 811 रन बना चुके हैं। उनके नाम एक सेंचुरी और 6 अर्धशतक भी हैं।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 खिलाड़ी