2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 खिलाड़ी, गरजता है कोहली का बल्ला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुछ दिनों बाद टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इन दोनों टीमों के बीच जब भी टी-20 मैच हुआ है तब रनों की बारिश हुई है। भारत के कुछ दिग्गज खिलाड़ी है जिन्होंने ऑस्ट्रेलियई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 16 Sep 2022, 2:56 PM IST

India vs Australia

India vs Australia

20 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। अगले महीने टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से ये सीरीज दोनों टीमों के लिए बहुत अहम रहेगी। खासतौर पर भारतीय टीम के लिए ये वापसी का अच्छा मौका होगा क्योंकि टीम का एशिया कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है। टी20 में वैसे तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम बहुत मजबूत नजर आ रही है। भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए बहुत जोर इस बार लगाना होगा। अच्छी बात है कि विराट कोहली ने फॉर्म में वापसी कर ली है। भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इन तीन खिलाड़ियों ने अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए है। इसमें से दो मौजूदा भारतीय टीम का हिस्सा है।

1) विराट कोहली

कोहली पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं थे लेकिन उनका रिकॉर्ड टी-20 में हर टीम के खिलाफ अच्छा रहा है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का बल्ला हमेशा गरजा है। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 18 पारियों में 146.23 के स्ट्राइक रेट और 59.83 के औसत से कुल 718 रन बनाए हैं। कोहली का औसत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक जबरदस्त रहा है। इस बार भी टीम को उनसे उम्मीदें होंगी।



2) शिखर धवन


धवन का चयन अब टी-20 में नहीं किया जाता है। IPL में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता है लेकिन फिर भी सेलेक्टर्स उन्हें नजरअंदाज करते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन दूसरे नंबर पर आते हैं। धवन ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 पारियों में 139.35 के स्ट्राइक रेट और 28.91 की औसत से 347 रन बनाए हैं। कोहली और धवन की औसत में जमीन- आसमान का फर्क नजर आ रहा है। धवन का टी-20 और वनडे करियर अभी तक बहुत ही शानदार रहा है।

यह भी पढ़ें- ICC T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान



3) रोहित शर्मा


रोहित शर्मा मौजूदा दौर में टी-20 के सबसे बड़े बल्लेबाज माने जाते हैं। हर टीम के खिलाफ उन्होंने रन बनाए है। टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रोहित शर्मा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित ने कुछ शानदार पारियां खेली है। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 पारियों में 133.61 के स्ट्राइक रेट और 22.71 की औसत से 318 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस बार तीन मैचों की टी-20 सीरीज में धवन से आगे निकल सकते हैं। रोहित की फॉर्म भी गजब की नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- 3 खिलाड़ी जो इंडिया को T20 World Cup की ट्रॉफी अकेले दम पर जिताएंगे