26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने लिया बड़ा फैसला, क्रिकेट के 8 नियमों में किया बदलाव

ICC ने क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव किया है और अब नए नियमों के साथ क्रिकेट खेला जाएगा। ये नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। कुछ नियम तो बहुत ही हैरान कर देने वाले ICC ने बनाए है। इन नियमों से शायद क्रिकेटर्स को भी दिक्कत हो सकती है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 20 Sep 2022, 3:24 PM IST

cslsjsds.jpg

ICC ने बदले नियम

T20 World Cup 2022 का आयोजन अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होगा। इससे पहले ICC ने कुछ नियमों में बदलाव किया है। इस नियमों का क्रिकेट पर कुछ बड़ा असर भी पड़ सकता है। 1 अक्टूबर से ये नियम लागू होंगे और टी20 वर्ल्ड कप भी इन्हीं नियमों के आधार पर खेला जाएगा। सौरव गांगुली की अगुवाई वाली पुरुष क्रिकेट समिति की सिफारिशों की पुष्टि के बाद नियमों में बदलाव किए गए हैं। वैसे ICC द्वारा समय-समय पर बड़े बदलाव क्रिकेट में किए जाते हैं लेकिन इस बार आठ नियमों बदलाव किया गया है। कुछ नियम ऐसे हैं जो शायद कुछ क्रिकेटर्स को पसंद नहीं आएंगे। शायद इन नियमों को लेकर आगे कंट्रोवर्सी भी पैदा हो सकती है।

1) वनडे क्रिकेट में पहली गेंद खेलने के लिए समय नहीं

टी-20 में बल्लेबाज को पहली गेंद खेलने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। अब ऐसा ही कुछ वनडे क्रिकेट में भी होगा। वनडे में भी बल्लेबाज को पहली गेंद खेलने के लिए तुरंत तैयार होना पड़ेगा। टी-20 में विकेट गिरने के बाद बल्लेबाज को 90 सेकेंड के अंदर पहली गेंद के लिए तैयार होना होता है। अब वनडे और टेस्ट में ये समय 2 मिनट होगा। अगर बल्लेबाज इतने समय में पहली गेंद खेलने को तैयार नहीं हुआ तो उसे आउट मान लिया जाएगा।



2) कैच आउट होने पर दूसरे खिलाड़ी को नहीं मिलेगी स्ट्राइक

अगर कोई बल्लेबाज कैच आउट होगा तो नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक पर रहेगा। पहले क्रीज बदलने पर नॉन स्ट्राइक में खड़ा बल्लेबाज बल्लेबाजी करता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अगर खिलाड़ी क्रीज बदल भी लेंगे तो फिर भी नया बल्लेबाजी ही स्ट्राइक पर रहेगा।



3) गेंद से कोई छेड़छाड़ नहीं


कोविड के कारण ICC ने गेंद पर थूक लगाने पर बैन लगाया था। अब ये नियम आगे भी जारी रहेगा। यानी की खिलााड़ी गेंद पर थूक नहीं लगा सकते हैं। खिलाड़ी को सिर्फ पसीने से ही गेंद चमकाने की इजाजत होगी। गेंद को पॉलिश ना करने का नियम साल 2020 में शुरू किया गया था।



4) पिच से बाहर शरीर जाने पर कोई रन नहीं


आपने देखा होगा कभी-कभार बल्लेबाज पिच से बाहर आकर शॉट खेलता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बल्लेबाज को पिच के अंदर रहकर ही शॉट लगाना होगा। अगर शॉट खेलते हुए बल्लेबाज का बैट या शरीर पिच से बाहर चला जाता है तो उस पर रन नहीं माना जाएगा। इस गेंद को डेड बॉल दे दिया जाएगा। अगर कोई गेंदबाज ऐसा काम जबरदस्ती करेगा तो फिर नो बॉल दे दिया जाएगा।



5) पांच रनों की पेनाल्टी

फील्डिंग के समय कोई खिलाड़ी जानबूझकर गलत तरीके से हिलता है तो बल्लेबाज को पांच रन पेनाल्टी के रूप में दिए जाएंगे। खासतौर पर गेंदबाज के रनअप के दौरान ऐसा कोई करेगा तो अंपायर द्वारा ये फैसला लिया जा सकता है।



6) मांकडिंग का खेल खत्म

मांकडिंग क्रिकेट की दुनिया में पिछले कुछ समय में बहुत प्रसिद्ध रहा है। इस पर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े कर दिए है। अब इसको खत्म कर दिया गया है। अब इसे रन आउट सेक्शन में गिना जाएगा। यानी की अब अब मांगडिंग को सामान्य रन आउट ही माना जाएगा।



7) गेंदबाज के पास थ्रो फेंक कर रन आउट करने का अधिकार खत्म


आपने देखा होगा जब भी कोई बल्लेबाज गेंदबाज के क्रीज तक पहुंचने से आगे बढ़ता है तो गेंदबाज थ्रो के जरिए उसे रन आउट करता है। अब ये नियम नहीं रहेगा। अब इस बॉल को ही डेडबॉल करार दे दिया जाएगा। अब गेंदबाज ये काम नहीं कर सकता है।



8) स्लो ओवर रेट वनडे में भी लागू


टी-20 में एक टीम को तय समयानुसार 20 ओवर फेंकने होते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर फील्डिंग टीम को एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज के अंदर लाना होगा। अब ये ही नियम वनडे में भी लागू कर दिया गया है। ये नियम आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग 2023 के बाद से लागू होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग