
IND vs AUS T20 Live : आस्ट्रेलिया बिना बदलाव के तो भारत तीन बदलाव से उतरा
बेंगलूरु : आस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को भारत के साथ जारी दूसरे और आखिरी टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, भारत ने तीन बदलाव किए हैं। मेजबान टीम ने रोहित शर्मा की जगह शिखर धवन, मयंक मारकंडे की जगह विजय शंकर और उमेश यादव की जगह सिद्धार्थ कौल को अंतिम एकादश में शामिल किया है। बता दें कि दो टी-20 मैच की सीरीज में भारत 1-0 से पीछे है।
मैच का हाल
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे भारत को केएल राहुल (47) और शिखर धवन (11) ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। सभी कंगारु गेंदबाजों की तबीयत से धुलाई की। खासकर केएल राहुल ने मेहमान टीम क किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा। मात्र 25 गेंदों में 47 रन बनाकर वह पैवेलियन लौटे। धवन सावधानी के साथ बल्लेबाजी करते हुए क्रीज पर मौजूद हैं।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, सिद्धार्थ कौल, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस, जेसन बेहरडॉर्फ, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, झाए रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जम्पा।
Published on:
27 Feb 2019 07:42 pm
