
IND vs AUS 2nd Test Weather and Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाना है। पिंक बॉल से खेले जाने वाले इस टेस्ट से पहले एडिलेड में धूप खिली हुई है। हालांकि, पिच क्यूरेटर डेमियन हॉफ का कहना है कि पहले दिन आंधी-तूफान और बारिश के कारण खेल खराब हो सकता है। हालांकि दूसरे दिन से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। एडिलेड की पिच को लेकर क्यूरेटर ने पुष्टि की है कि वे पिच को बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में पिच का मिजाज कैसा ये देखने लायक होगा?
एडिलेड ओवल में 22 गज की पट्टी पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी गई है, जो गुलाबी कूकाबुरा गेंद की स्थिति को बनाए रखने के लिए डे नाइट के टेस्ट में एक मानक अभ्यास है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में अपने सभी सात गुलाबी गेंद वाले टेस्ट जीते हैं, जबकि भारत मार्च 2022 के बाद पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेल रहा है।
हॉफ ने बुधवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से आयोजित एक वर्चुअल इंटरेक्शन में आईएएनएस से कहा कि अभी, पहले गेम से दो दिन पहले ऐसा लग रहा है कि शुक्रवार को बारिश हो सकती है। पिछले कुछ हफ्तों में हमारे यहां कुछ बेमौसम बारिश हुई है। साथ ही आंधी- तूफान आने की भी आशंका है।
उन्होंने आगे कहा कि यह थोड़ा हिट और मिस है, क्योंकि अभी दो अलग-अलग मॉडल हैं। एक के मुताबिक यह जल्दी आएगा और खेल के दौरान उतना बुरा नहीं होगा। दूसरा यह है कि यह दोपहर के दौरान अधिक हो सकता है। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि शनिवार की सुबह मौसम साफ हो जाएगा। पहले दिन हम कुछ ओवर खो सकते हैं।
पिंक बॉल के टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि गोधूलि के समय यहां बल्लेबाजों के सामने सबसे ज्यादा चुनौती आती है। गोधूलि का वह समय है जब पूरी तरह अंधेरे से पहले दिन की तेजी से ढलती रोशनी में कृत्रिम रोशनी के बीच बल्लेबाजों को गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण लगता है।
Updated on:
04 Dec 2024 03:28 pm
Published on:
04 Dec 2024 03:28 pm
