6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs AUS : जडेजा के जाल में फंसे ट्रेविस हेड, हिलने का भी नहीं मिला मौका, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd Test : भारत की ओर से एकमात्र विकेट रवींद्र जडेजा ने चटकाया है। जडेजा ने ट्रेविड हेड को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उन्हें हिलने तक का मौका नहीं दिया। बता दें कि इंदौर की पिच अधिक टर्न कर रही है और यहां बल्लेबाजों को स्पिनर खेलने में बेहद मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
ind-vs-aus-3rd-test-update-ravindra-jadeja-dismisses-travis-head-video.jpg

जडेजा के जाल में फंसे ट्रेविस हेड, हिलने का भी नहीं मिला मौका।

IND vs AUS 3rd Test : इंदौर टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर सूखी पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उससे हर कोई हैरान है। पिच से गेंद को काफी टर्न और असमतल उछाल मिल रहा है। लंच तक पहले सेशन में ही टीम इंडिया ने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूरी टीम 109 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। वहीं अब ऑस्ट्रलियाई बल्लेबाज भी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। भारत की ओर से एकमात्र विकेट रवींद्र जडेजा ने चटकाया है। जडेजा ने ट्रेविड हेड को एलबीडब्ल्यू आउट किया और उन्हें हिलने तक का मौका नहीं दिया।


भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहला ओवर आर अश्विन से कराया, जिन्होंने पहले ओवर में ही 7 रन दिए। इसके बाद दूसरा ओवर फेंकने रवींद्र जडेजा आए और ओवर की चौथी ही गेंद पर ट्रेविड हेड को अपना शिकार बना लिया। हेड हिल भी नहीं सके कि गेंद सीधे पैड पर जा लगी। जडेजा ने अपील की तो अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और फैसला भारत के पक्ष में गया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

आस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन।