4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीसीसीआइ ने की घोषणा, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को ईनाम में मिलेंगे 15 लाख रुपए, कोच को 25 लाख

भारत ने हाल में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम किया है।
2 min read
Google source verification
bcci

बीसीसीआइ ने की घोषणा, टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को ईनाम में मिलेंगे 15 लाख रुपए, कोच को 25 लाख

मुंबई : भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार आस्‍ट्रेलिया को उसके देश में किसी सीरीज में मात दी है। इतना ही नहीं, वह आस्‍ट्र‍ेलिया में टेस्‍ट सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली टीम भी बनी है। इस महान उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। दुनियाभर के क्रिकेटर और भारतीय प्रशंसक इस जीत को सराह रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने भी आस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम इंडिया को पुरस्‍कृत करने का निर्णय लिया है। वह कोच, खिलाड़ी समेत तमाम सपोर्ट स्‍टॉफ को इसके लिए नकद पुरस्‍कार देगी। बोर्ड ने मंगलवार को एक बयान जारी कर आस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने पर विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बधाई देने के साथ पुरस्‍कारों की भी घोषणा की है।

कोच को 25 लाख, प्‍लेयर्स को 15 लाख रुपए मिलेंगे
बीसीसीआइ ने अपने बयान में कहा है कि हर मैच के अंतिम एकादश में खेलने वाले प्रत्‍येक खिलाड़ियों को 15-15 लाख रुपए मिलेंगे तो हर मैच के लिए रिजर्व रहे खिलाड़ियों को 7.5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के प्रत्येक कोचों को 25-25 लाख रुपए की नकद राशि बतौर ईनाम दी जाएगी। साथ में टीम इंडिया से जुड़े नॉन-कोचिंग सपोर्टिग स्टाफ को उनके वेतन और फीस के बराबर का बोनस भी दिया जाएगा।

71 साल के टेस्‍ट संबंध में पहली सीरीज जीत है
बता दें कि इस जीत को इसलिए बड़ा बताया जा रहा है, क्‍योंकि भारत-आस्ट्रेलिया के बीच 71 साल से टेस्‍ट संबंध होने के बावजूद ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारत को आस्‍ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज जीत मिली हो। भारत ने हाल में खेले गए चार मैचों की टेस्ट सीरीज में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम किया है।

ऐसा रहा सीरीज का हाल
सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया सीरीज चौथा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। बारिश की वजह से इस मैच मे चौथे दिन मात्र 25 ओवर का खेल हो पाया था और पांचवें दिन एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी थी। अगर यह मैच पूरे दिन चला होता तो संभव था कि फॉलोवान खेल रही ऑस्ट्रेलिया को इसमें भी हार जाती। सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था और भारत ने उसमें आस्‍ट्रेलिया को हराया था। पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज बराबर की तो बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में शुरू हुए तीसरे टेस्‍ट में भारत ने पलटवार करते हुए 2-1 की बढ़त बना ली थी।