3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से ये दिग्गज बाहर, सूर्या करेंगे डेब्यू

IND vs AUS Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए महत्वपूर्ण इस सीरीज से टीम इंडिया में शामिल एक दिग्गज खिलाड़ी चोट के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 1 Feb 2023, 2:33 PM IST

ind-vs-aus-shreyas-iyer-ruled-out-of-first-test-suryakumar-yadav-to-get-chance-in-border-gavaskar-trophy.jpg

टीम इंडिया को बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट से ये दिग्गज बाहर, सूर्या करेंगे डेब्यू।

India vs Australia Test Series : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। अगर भारतीय टीम ये सीरीज जीत जाती है तो उसका फाइनल में पहुंचना तय है, लेकिन टीम इंडिया को सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पहले ही एक जबरदस्त झटका लगा है। टीम इंडिया स्क्वाॅड में शामिल एक दिग्गज खिलाड़ी पहले टेस्ट से बाहर हो गया है। वहीं, इस खिलाड़ी के दूसरा टेस्ट खेलने पर भी संशय बना है, क्योंकि पीठ में चोट के चलते इस खिलाड़ी को दो सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट स्क्वाड में शामिल भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से जूझ रहे हैं। फिलहाल ववह बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई इंजेक्शन लेने के बाद भी उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द है। ऐसे में उन्हें दो सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

सूर्यकुमार यादव का टेस्ट खेलना तय!

इंडियन एक्सप्रेस के सूत्र के मुताबिक, उनकी चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी है, जिसके कारण वे पहला टेस्ट मैच नहीं खेल सकेंगे और दूसरे टेस्ट में खेलने पर भी संशय है। श्रेयस अय्यर के टीम से बाहर होने की स्थिति में सूर्यकुमार यादव का टेस्ट खेलना तय माना जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सूर्यकुमार यादव 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद में, जानें कौन किस पर भारी

भारतीय टेस्ट टीम स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएस भरत और ईशान किशन (विकेट कीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जयदेव उनादकट और उमेश यादव।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

- पहला टेस्ट - 9-13 फरवरी को वीसीए स्टेडियम, नागपुर में

– दूसरा टेस्ट- 17-21 फरवरी को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में

- तीसरा टेस्ट - 1-5 मार्च को एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला में

– चौथा टेस्ट- 9-13 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी को नहीं मिला भारत का वीजा