
टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद में, आंकड़ों से जानें कौन किस पर भारी?
India vs New Zealand 3rd T20 : न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया आज बुधवार को शाम सात बजे तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम खेलेगी। फिलहाल दोनों टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। अब तक सीरीज के दो मैच में कीवी टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है। न्यूजीलैंड टीम इंडिया के मुकाबले व्यवस्थित नजर आई है। कीवियों रांची में हुए पहले मैच में 21 रन से जीत दर्ज की थी। जबकि लखनऊ में हुआ दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीता था, लेकिन महज 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कीवियों ने पसीने छुड़ा दिए थे।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पिछले दोनों मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीम गेंदबाजी, बल्लेबाजी और ऑलराउंडर के मामले में संतुलित दिख रही हैं। भारत का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम जहां पूरी तरह फ्लॉप रहा है तो न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर ने थोड़ा बेहतर किया है। वहीं कीवियों का मध्यम और निचला क्रम भारत के मुकाबले कमजोर रहा है। ऐसे में आज फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आंकड़ों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 24 टी20 मैच खेले गए, जिनमें से भारत ने 11 तो न्यूजीलैंड 10 मैच में विजयी रहा। जबकि 3 मुकाबले टाई रहे।
- न्यूजीलैंड 2012 में ही सिर्फ टी20 सीरीज जीत सका है। इसके अलावा कीवी किसी भी फॉर्मेट में कभी भारत में द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सके हैं।
यह भी पढ़े -हार्दिक ने नहीं दिया मौका तो सीरीज छोड़ रणजी खेलने पहुंचा ये खतरनाक गेंदबाज
- भारत-न्यूजीलैंड के बीच पिछले 13 टी20 मैच में से टीम इंडिया 8 तो कीवी टीम महज 2 मैच जीत सकी है। जबकि तीन मुकाबले टाई रहे हैं।
- अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच अभी तक 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें से टीम इंडिया ने 4 तो 2 कीवी टीम ने जीते हैं।
यह भी पढ़े -भारत-न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Updated on:
1 Feb 2023, 11:36 AM IST
Published on:
1 Feb 2023, 11:24 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.