6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND v CAXI: एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ चोटिल- ले जाए गए अस्पताल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैच के तीसरे दिन टखने में लगी चोट के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया।
2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 30, 2018

PRITHVI SHAW

IND v CAXI: एडिलेड टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ चोटिल- ले जाए गए अस्पताल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ चल रहे अभ्यास मैच के दौरान टीम के सबसे युवा खिलाड़ी व सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मैच के तीसरे दिन टखने में लगी चोट के कारण सिडनी क्रिकेट मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बात की जानकारी BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है।


इस तरह हुए चोटिल-
डीप मिड विकेट पर फील्डिंग कर रहे शॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया XI के बल्लेबाज मैक्स ब्रयांट का कैच लपका, लेकिन वह गेंद को अंदर रखने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठे और सीमा रेखा के पार चले गए। इस प्रयास में शॉ का बायां टखना मुड़ गया और वह बहुत दर्द में दिखे। भारतीय फिजियो पैट्रिक फरहार्ट शॉ के पास तुरंत इलाज के लिए पहुंचे।

ले जाए गए अस्पताल-
19 साल के भारतीय ओपनर अपने बाएं पांव पर कोई भी वजन नहीं डाल पा रहे थे, इस कारण उनको मैदान से बाहर उठा के ले जाया गया। BCCI ने बाद में सूचित किया कि शॉ को स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सभी यही उम्मीद करेंगे कि शॉ की चोट उतनी गंभीर न हो।


भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका-
शॉ को लगी चोट से भारतीय टीम की एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट मुकाबले की योजनाओं को बड़ा झटका लगेगा। पिछले महीने अपने डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोकने वाले पृथ्वी शॉ ने चल रहे प्रैक्टिस मुकाबले में भी 66 रनों की शानदार पारी खेली है। वह पहले टेस्ट मुकाबले में भारत के लिए ओपनिंग के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे।


यह हो सकते हैं रिप्लेसमेंट-
शॉ की चोट गंभीर हुई तो उनका रिप्लेसमेंट बुलाना होगा। ऐसे में मयंक अग्रवाल को एक बार फिर भारतीय टीम में मौका मिल सकता है। वह भारतीय टीम के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी थे, लेकिन उनको डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। टीम में दूसरे ओपनर लोकेश राहुल और मुरली विजय हैं।