6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs BAN 1st Test Day 3: 22 रन पर नाबाद थे केएल राहुल फिर रोहित ने कर दी पारी घोषित, फिर भी लिख दिया नया इतिहास

KL Rahul 8K International Runs: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल ने दूसरी पारी में 22 रन की नाबाद पारी खेली और इसके साथ ही उन्होंने अतंरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए।

2 min read
Google source verification
KL Rahul 8000 Runs

IND vs BAN 1st Test Day 3 Highlights: शुभमन गिल और ऋषभ पंत के शानदार शतकों की मदद से भारत ने चेपॉक में पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी लंच के बाद 287/4 पर घोषित कर बांग्लादेश को 515 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। इससे पहले टीम इंडिया ने पहली पारी में 376 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम मात्र 149 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में 227 रन की बढ़त के साथ भारत ने इसे 515 रन के बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। टीम इंडिया की दूसरी पारी की बात करे तो, इस बार भी बांग्लादेश की टीम शुरुआत विकेट हासिल करने में सफल रही। लेकिन पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद गिल ने दूसरी पारी में 119 रन की शानदार नाबाद पारी खेली जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। जबकि ऋषभ पंत ने उनका पूरा साथ देते हुए शतक जमाया। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 109 रन की पारी खेली।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी करके बांग्लादेशी गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। दूसरे सत्र में सबका ध्यान इस पर ही था कि भारत अपनी पारी कब घोषित करेगा। इन दोनों के अलावा केएल राहुल ने नाबाद 22, विराट कोहली ने 17, यशस्वी जायसवाल ने 10 और रोहित शर्मा ने 5 रन बनाए। वहीं बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 2 विकेट लिए। नाहिद राणा और तस्कीन अहमद को 1-1 विकेट मिला। टी टाइम तक बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने विकेट खोए 56 रन बना लिए थे।

केएल राहुल ने पूरे किए 8 हजार रन

पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम की दूसरी पारी में केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। राहुल ने पहली पारी में 16 रन बनाए थे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 8 हजार रन पूरा कर चुके हैं। राहुल ने भारत के लिए अब तक 50 टेस्ट, 77 वनडे और 72 टी20 मैच खेल लिए हैं। उन्होंने 49 की औसत से वनडे में 3256 रन बनाए हैं तो टेस्ट में 34 की औसत से 2863 रन बनाए हैं तो 72 टी20 में 45 की औसत से 2265 रन बना दिए हैं। राहुल ने अब तक 17 इंटरनेशनल शतक भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: Kl Rahul के साथ फिर हुआ धोखा? बांग्लादेश के सामने 515 रन का लक्ष्य