
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- ESPNcricinfo)
IND U19 vs BAN U19 Live Streaming: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही है और उसने पहले ही मुकाबले में अमेरिका को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला, लेकिन अगले मुकाबले में वह गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पिछले एक साल से क्रिकेट के अलग-अलग स्तर और अलग-अलग टूर्नामेंट में अपने बल्ले से कहर मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी 17 जनवरी यानी शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। इस मुकाबले को टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकता है।
आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच इस समय रिश्ते अच्छे नहीं माने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस भड़क उठे थे। ऐसे में जब भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमें मैदान पर उतरेंगी, तो सबकी नजर इस मुकाबले पर होगी। भारतीय टीम इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी, वहीं बांग्लादेश की युवा टीम भी अपनी पूरी ताकत दिखाने के लिए बेकरार है।
भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला 17 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, उधव मोहन और मोहम्मद एनान।
जावेद अबरार, एमडी रिफत बेग, मोहम्मद अजीजुल हकीम तमीम (कप्तान), कलाम सिद्दीकी अलीन, मोहम्मद रिजन होसन, मोहम्मद फरीद हसन फैसल (विकेटकीपर), इकबाल हुसैन इमोन, शेख पावेज़ जिबोन, मोहम्मद समियुन बसीर रतुल, अल फहद, साद इस्लाम रज़िन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, शाहरिया अल-अमीन और शहरयार अहमद।
Published on:
16 Jan 2026 04:09 pm

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
