
Team India (Photo Credit - BCCI)
IND vs ENG 5th Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तहत भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का 5वां मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की टीम 374 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है। चौथे दिन इंग्लैंड ने लंच तक 3 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं, उसे भारत पर जीत के लिए अभी भी 210 रन की दरकार है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रोमाचंक मोड़ पर पहुंच गया है।
फिलहाल, इन सबके बीच भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मौजूदा सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। उन्होंने रविवार, चौथे दिन कप्तान ओली पोप (27 रन, 34 गेंद) को एलबीडब्ल्यू आउट कर मेजबान टीम के जोश टंग को पीछे छोड़ा और सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज की उपलब्धि हांसिल की।
मोहम्मद सिराज मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब 20 विकेट (5 टेस्ट मैच*) के साथ सर्वाधिक विकेट टेकर गेंदबाज हैं, जबकि जोश टंग इस मामले में 19 विकेट (3 टेस्ट मैच) संग दूसरे नंबर पर है। वहीं इंजरी की वजह से 5वां और आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल रहे इंग्लैंड के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स 17 विकेट संग तीसरे नंबर पर हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह 3 टेस्ट मैच में 14 विकेट के साथ चौथे नंबर पर हैं।
मोहम्मद सिराज (भारत) - 5 मैच* - 20 विकेट
जोश टंग (इंग्लैंड) - 3 मैच - 19 विकेट
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 4 मैच - 17 विकेट
जसप्रीत बुमराह (भारत) - 3 मैच - 14 विकेट
आकाश दीप (भारत) - 3 मैच *- 12 विकेट
Updated on:
3 Aug 2025, 6:09 PM IST
Published on:
3 Aug 2025, 6:09 PM IST
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.