11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 खिलाड़ी जिनकी इंग्लैंड सीरीज के बाद टेस्ट टीम से छुट्टी हो जाएगी, रोहित शर्मा उठाएंगे बड़ा कदम!

टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टेस्ट मैचों में खास नहीं रहा है। अब इन खिलाड़ियों की टीम से जल्द छुट्टी हो सकती है। जानिए ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में।

2 min read
Google source verification
ind vs eng Cheteshwar Pujara shreyas iyer Shubman Gil poor performance

कौन होगा बाहर?

इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच चल रहा है। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। पहली पारी में टीम इंडिया ने 416 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की पहली पारी लड़खड़ा गई है। खैर टीम इंडिया की पहली पारी में सभी बल्लेबाज फेल रहे हैं। पंत और जडेजा के शतक की बदौलत टीम इंडिया इतना स्कोर बना पाई है। इस टेस्ट के बाद टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी है जिनके ऊपर तलवार लटक जाएगी। ये भी हो सकता है कि आगे टीम इंडिया की टेस्ट टीम में इनका चयन नहीं होगा। आइए ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं।


1) श्रेयस अय्यर

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में मुसीबत में थी और अय्यर के पास अपनी जगह बनाने का सही मौका था। अय्यर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और 15 रन बनाकर आउट हो गए। टी-20 में भी लगातार इससे पहले फ्लॉप रहे। अय्यर का टेस्ट करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें आगे से टीम में जगह नहीं मिलेगी। रोहित शर्मा और केएल राहुल के आने के बाद वो बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह टीम में हनुमा विहारी या फिर केएस भरत को मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2022 से लगभग बाहर हुए मोहम्मद शमी, सेलेक्टर्स जल्द रिटायरमेंट लेने को करेंगे मजबूर!


2) शुभमन गिल

गिल के ऊपर इस बार सभी की नजरें टिकी हुई थी। सभी चाहते थे कि रोहित शर्मा और केएल राहुल की अनुपस्थिति में गिल टीम को अच्छी शुरूआत दें लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लगातार मौके मिलने के बाद भी टेस्ट मैचों में अभी तक वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की वापसी के बाद तो उन्हें बाहर ही बैठना पड़ेगा। मयंक अग्रवाल भी लाइन पर खड़े है। अब ऐसा लग रहा है कि आगे से टेस्ट मैचों में गिल को ड्राप किया जा सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ भी पहली पारी में सिर्फ 17 रन ही बना पाए।


3) चेतेश्वर पुजारा

पुजारा के ऊपर भी अब संकट के बादल छा गए है। पिछले कुछ समय से लगातार वो टेस्ट मैचों में फ्लॉप रहे हैं। हाल ही में काउंटी में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और इस वजह से ही इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में उनका सलेक्शन हुआ। पहली पारी में पुजारा भी 13 ही रन बना पाए। सेलेक्टर्स अब पुजारा को बाहर कर उनकी जगह केएस भरत को नंबर तीन पर मौका दे सकते हैं। प्रेक्टिस मैच में भरत ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी भी की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग