29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका, चोटिल हुए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, खेलना मुश्किल

दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 11 Aug 2021, 1:09 PM IST

team_india.png

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच कल 12 अगस्त से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट मैच से पहले चोटिल हो गया है। दरअसल, गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के चोटिल हो जाने की वजह से उनका दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, शार्दुल ठाकुर को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और वह दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे।

पहले मैच में ठाकुर ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली ने शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग 11 में शामिल किया था। कई लोगों ने विराट कोहली के इस फैसले पर सवाल भी उठाए थे। वहीं शार्दुल ठाकुर ने पहले टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आलोचकों के मुंह बंद कर दिए। उन्होंने पहली पारी में इंग्लैंड के कप्तान को आउट किया। इस मैच में ठाकुर ने 41 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इस मैच में उन्होंने सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का बखूबी साथ निभाया था।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने किया ट्वीट, 'अब भी तुम्हारी जरुरत नहीं है',कन्फ्यूज हुए फैंस

अश्विन को मिल सकती है जगह
दूसरे टेस्ट मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह स्पिनर गेंदबाज आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। लॉर्ड्स की पिच को स्पिनर के लिए मददगार माना जाता है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी दूसरे टेस्ट में भारत के दो स्पिनर के साथ उतरने के संकेत दिए हैं। ऐसे में रविंद्र जडेजा के साथ अश्विन की जोड़ी काफी असरदार साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें— टी20 वर्ल्डकप के बाद टीम इंडिया से हो सकती है रवि शास्त्री की विदाई, विराट कोहली की कप्तानी पर भी खतरा: रिपोर्ट

भारत के लिए दूसरा टेस्ट मैच अहम
नॉटिंघम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत जीत के करीब थी, लेकिन बारिश की वजह से आखिरी दिन का खेल नहीं हो सका और मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया को 157 रन की जरूरत थी, लेकिन बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं डाली गई। ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड पर बढ़त बनाने के लिए टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच जीतना होगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए अहम साबित होने वाला है।