
India vs. England
टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 का सेमीफाइनल राउंड आज से शुरू हो रहा है। आज 9 नवंबर को न्यूज़ीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पहले सेमीफाइनल के बाद कल 10 नवंबर को भारत (India) और इंग्लैंड (England) के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम में पहले से ही ज़बरदस्त फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खौफ है। अब इंग्लैंड की टीम पर एक और मुसीबत आ गई है। इंग्लैंड को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले ही डबल झटका लग गया है।
इंग्लैंड के दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल
भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के दो अहम खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। इन दो चोटिल खिलाड़ियों का नाम डेविड मलान (Dawid Malan) और मार्क वुड (Mark Wood) है। डेविड टीम के मुख्य बल्लेबाज़ों में से एक है तो मार्क टीम के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ों में से एक। दोनों ही खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ इस बड़े मैच से पहले चोटिल होना इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। मैनेजमेंट ने इस बात की भी जानकारी दी है कि मार्क चोटिल होने के साथ ही बीमार भी है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों का भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेलना अभी तय नहीं है। ऐसे में सेमीफाइनल से पहले ही डेविड और मार्क का चोटिल होना भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।
Published on:
09 Nov 2022 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
