
भारतीय ओपनर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)
IND vs NED Pitch Report: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बना चुकी भारतीय टीम आज बुधवार 18 फरवरी को ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले जाने वाले इस मैच सबकी नजर भारतीय बल्लेबाजों पर होगी। फैंस को उम्मीद है कि नीदरलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस मैच में पहली बार 300+ का आंकड़ा पार कर सकती है। आइये इस मैच से पहले अहमदाबाद के मौसम और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
भारत बनाम नीदरलैंड्स के टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक इन दोनों टीमों का आमना-सामना सिर्फ एक बार ही हो सका है। उस मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की थी। आज टीम इंडिया की नजर इस बढ़त को दोगुना करने पर होगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की बात करें तो इस पाटा विकेट को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। अगर बल्लेबाज शुरुआज में टिककर खेले तो वह आसानी से बड़े शॉट खेलते हैं। एक बार सेट होने के बाद वे तेजी से रन बना सकते हैं और बड़ा टोटल बना सकते हैं। खासकर पारी के बाद के हिस्से में बॉलर्स के लिए पिच के फ्लैट होने और बड़े आउटफील्ड की वजह से विकेट मिलना मुश्किल हो सकता है। यहां गेंदबाजों को विकेट के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। भारत अगर पहले बल्लेबाजी करता है तो वह नीदरलैंड्स के सामने विशाल लक्ष्य रख सकता है।
अहमदाबाद में क्रिकेट के लिए मौसम एकदम साफ रहने वाला है। मैच के दौरान अहमदाबाद का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भारत बनाम नीदरलैंड्स मुकाबला आज बुधवार को भारतीय समयानुसार शाम शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन।
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह।
Published on:
18 Feb 2026 01:37 pm
