4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑकलैंड में टीम इंडिया को जीत दिलाने के साथ रोहित ने लगाई कीर्तिमानों की झड़ी, विराट, गेल समेत कई को पीछे छोड़ा

रोहित ने इस मैच में 35 रन बनाते ही टी-20 में सर्वाधिक रन बना लिया। इससे पहले वह टी-20 में सर्वाधिक (4) शतकों का विश्‍व कीर्तिमान भी बना चुके हैं।
2 min read
Google source verification
कीर्तिमानों की झड़ी

ऑकलैंड में टीम इंडिया को जीत दिलाने के साथ रोहित ने रिकॉर्डस की झड़ी लगाई, विराट, गेल समेत कई को पीछे छोड़ा

ऑकलैंड : भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच दूसरे टी-20 मैच में न सिर्फ भारत ने जीत हासिल की। इसके अलावा इस मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। सबसे बड़ा रिकॉर्ड जो भारत की तरफ से बना वह यह है कि रोहित शर्मा ने इस मैच में 35 रन बनाते ही टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच में सर्वाधिक रन बना लिया। इससे पहले वह टी-20 में सर्वाधिक (4) शतकों का विश्‍व कीर्तिमान भी बना चुके हैं। इसके अलावा भी इस मैच के दौरान उन्‍होंने कई और रिकॉडर्स बनाए। आइए उन पर डालते हैं नजर-

1- 31 साल के रोहित शर्मा ने 84 पारियों में 2288* रन बनाकर टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान अपने नाम किया। इस क्रम में उन्‍होंने न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ा, जो 74 पारियों में 2272 रन बना चुके हैं।

2- रोहित के नाम टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज होते ही भारत के नाम एक और कीर्तिमान दर्ज हो गया। वह रिकॉर्ड है अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सर्वाधिक रनों का। पहले से ही सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्‍ट और वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड है।

3- अपनी 50 रनों की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने टी-20 में 100 छक्कों का शतक भी पूरा किया। दूसरा सिक्‍स लगाते ही उन्‍होंने टी-20 में अपने 100 छक्कों के शतक पूरे किया। इसके साथ ही वह टी-20 में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा के अलावा गुप्टिल और क्रिस गेल भी छक्‍कों का शतक जड़ चुके हैं। इन दोनों के नाम 103-103 छक्के हैं।

4- इस पारी की चार छक्‍कों की बदौलत रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बन गए। उनके नाम 349 छक्के हो गए, जबकि धोनी के नाम 348 छक्‍के हैं।

5- टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार अर्धशतक बनाने वाले भी वह पहले बल्‍लेबाज हो गए। 19 बार पचासा लगाकर विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं।

6- ऑकलैंड टी-20 जीतते ही बतौर कप्‍तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्‍होंने मात्र 13 टी-20 में कप्‍तानी करते हुए 12 मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि विराट कोहली ने 20 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में कप्तानी करते हुए 12 जीत हासिल की है। अगर हैमिल्टन में भी टीम इंडिया जीतती है तो भारत की तरफ से रोहित दूसरे सबसे सफल कप्‍तान बन जाएंगे। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं। उन्‍होंने 72 टी-20 मैचों में 41 मैचों में जीत हासिल की है।