24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs NZ:भारत के 345 रन के जबाब में न्यूजीलैंड की शानदार शुरुआत,दोनों ओपनर ने जमाया अर्धशतक,स्कोर 129/0

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन आज भारत की पारी 345 रनों पर सिमट गई ।पदार्पण कर रहे हैं श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक जमाया और न्यूजीलैंड के तरफ से टिम साउदी ने पांच विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 129 रन बना लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Paritosh Shahi

Nov 26, 2021

nz_player.jpg

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी भारत और न्यूजीलैंड के मध्य टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी 345 रनों पर सिमट गई। भारत के तरफ से डेब्यू कर रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन बनाए| गिल और जडेजा ने अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी ने 27.4 ओवर में 6 मेडन रखते हुए 69 रन देकर 5 विकेट झटके, साथी बॉलर काइल ने 23.2 ओवर में 6 मेडन रखते हुए 91 रन देकर तीन विकेट लिए।

विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज

345 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही। टीम के दोनों ओपनर टॉम लैथम और विल यंग ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए नाबाद अर्धशतक जमाया। न्यूजीलैंड की टीम अब तक 57 ओवर की बल्लेबाजी कर चुकी है और उसने बिना कोई विकेट खोए 129 रन बनाए हैं। विल यंग ने अपनी मैराथन पारी के दौरान 180 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रन पर नाबाद हैं। वही टॉम लैथम ने 165 गेंदों का सामना किया है जिसमें 50 रन बनाए हैं इस पारी के दौरान टॉम ने 4 चौके लगाए।न्यूजीलैंड की शानदार बल्लेबाजी के सामने भारत की गेंदबाजी बेहद साधारण दिखी। इशांत शर्मा, उमेश यादव ,अश्विन ,जडेजा और अक्षर पटेल की गेंदबाजी इन दोनों बल्लेबाजों के सामने बेहद साधारण नजर आयी।

विल यंग और टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए नाबाद 129 रनों की साझेदारी किया है। इन दोनों खिलाड़ियों के पास 2003/04 में मोहाली में खेले गए टेस्ट के दौरान उस समय के ओपनर रिचर्डसन और विंसेंट ने जो 231 रनों की साझेदारी की थी उसे तोड़ने का मौका है।

दिसंबर 2016 के बाद भारत में किसी भी मेहमान टीम की ओपनर जोड़ी की यह पहली शतकीय साझेदारी है इससे पहले चेन्नई टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज एलिस्टर कुक और कीटन ने 103 रनों की साझेदारी की थी।

इस मैच में न्यूजीलैंड के अपना टॉम लैथम तीन बार डीआरएस के कारण अपना विकेट बचाने में कामयाब रहे। पहले इशांत शर्मा ,फिर जडेजा उसके बाद अश्विन द्वारा फेंकी गई गेंद पर उनके खिलाफ अपील हुआ जो अंपायर द्वारा आउट दे दिया गया था। लेकिन टॉम लाथम ने शानदार सूझबूझ का परिचय देते हुए डीआरएस लिया और फैसला उनके पक्ष में आया।