इसके बाद रचिन एजाज पटेल के साथ मिलकर कीवी को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। लेकिन एजाज ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये और कुलदीप यादव की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए। इसके बाद रवींद्र ने लंबे लंबे शॉट लगाने शुरू किए। वह आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने सब्स्टिट्यूट विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। भारत की ओर से कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।