1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Test 2024: तो आखिर रोहित शर्मा ने बता ही दिया हार का सबसे बड़ा कारण

IND vs NZ Test Series 2024: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से हार गई। घर पर पहली बार किसी टीम ने टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 3 Nov 2024, 2:51 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 3-0 से हार गई। घर पर पहली बार किसी टीम ने टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ किया। इस हार ने टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों का तगड़ा झटका दिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रविवार को तीसरा टेस्ट 25 रन से हारने और घर में पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप झेलने के बाद कहा कि टेस्ट मैच और सीरीज़ हारना पचाने योग्य नहीं है।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ''हम मानते हैं कि हमने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली और न्यूज़ीलैंड ने हमसे बेहतर क्रिकेट खेली। हमसे काफ़ी ग़लतियां हुईं। पहले दो मैच में हमने स्कोरबोर्ड पर रन खड़े नहीं किए और इस मैच में टारगेट को चेज़ किया जा सकता था लेकिन हम एक यूनिट के तौर पर विफल रहे। बल्ले से अपने फ्लॉप प्रदर्शन पर रोहित ने कहा, ''जब मैं बल्लेबाज़ी करने जाता हूं एक ख़ास आइडिया के साथ जाता हूं लेकिन इस सीरीज़ में उसके परिणाम नहीं मिले जिससे मैं काफ़ी निराश हूं।'' रोहित ने अपनी गलती भी मानी और कहा कि मैं एक कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। ये सबकी असफलता है, जिसकी वजह से हमें हार मिली है।

कीवी कप्तान ने खिलाड़ियों को सराहा

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहली बार 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रविवार को कहा कि पिछले तीन टेस्ट मैचों में हमारी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। लैथम ने कहा, ''जिस तरह से अलग अलग परिस्थितियों में खिलाड़ियों ने ख़ुद को ढाला वो काबिल-ए-तारीफ़ है। यह पूरी तरह से टीम एफ़र्ट है। पिछले मैच में मिच ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच में एजाज़ ने बढ़िया प्रदर्शन किया।''

सीरीज में 244 रन बनाकर प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ बने विल यंग ने कहा, ''यह मेरे लिए बहुत बड़ा अवॉर्ड है। मुझे अपनी टीम के साथियों पर गर्व है। मैंने चीज़ों को सिंपल रखने पर ही ध्यान दिया। अपने डिफ़ेंस पर भरोसा करने की कोशिश की। पिछले कुछ सप्ताह से यहां ड्रेसिंग रूम और होटल रूम में काफ़ी अच्छा माहौल था।''

मैच में कुल 11 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने एजाज़ पटेल ने कहा, ''लंच के बाद पिच पर अधिक टर्न मिलने लगी और मैं गेंद को हवा देने लगा। ऋषभ पंत ने इस पूरी सीरीज़ में अच्छी बल्लेबाज़ी की। उनके लिए हमेशा कुछ अलग सोचना पड़ता है।''

ये भी पढ़ें: 353 दिन बाद पाकिस्तान खेलेगी कोई वनडे मैच, सामने है ऑस्ट्रेलिया, जानें कहां और कब देखें लाइव