1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs PAK 1st ODI Live Streaming: 353 दिन बाद पाकिस्तान खेलेगी कोई वनडे मैच, सामने है ऑस्ट्रेलिया, जानें कहां और कब देखें लाइव

AUS vs PAK 1st ODI Live Streaming: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 के बाद से पाकिस्तान की टीम पहली बार वनडे सीरीज खेलने जा रही है और उसके सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 2 Nov 2024, 7:58 PM IST

AUS vs PAK Live Streaming

AUS vs PAK 1st ODI Live Streaming: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में बुरी तरह हारने के बाद पाकिस्तान की टीम नए कप्तान की अगुवाई में पहली बार वनडे सीरीज खेलने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला मेलबर्न में 4 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान की वनडे टीम की कमान मोहम्मद रिजवान को दी गई है। ऐसे में देखना होगा कि विकेटकीपर बल्लेबाज कप्तानी में क्या गुल खिलाते हैं। इन मैचों को भारत में भी लाइव देखा जा सकता है।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 में जहां ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में मेजबान भारत को हराकर खिताब जीता था तो पाकिस्तान की टीम ने निराश किया था, जिसके बाद बाबर आजम को कप्तानी छोड़नी पड़ गई थी। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया का शानदार क्रिकेट जारी है। ये सीरीज मोहम्मद रिजावान के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। साथ ही बाबर आजम पर भी सबकी नजर रहेगी और अगर वह यहां भी फ्लॉप रहते हैं तो चयनकर्ता उनके भविष्य को लेकर कड़ा फैसला कर सकते हैं।

AUS vs PAK 1st ODI कहां देखें?

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच ऑस्ट्रेलियाई समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा तो भारत में इसे सुबह 9 बजे से लाइव देखा जा सकता है। भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स के चैनल्स पर सीधा प्रसारण देख सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया को जीतना है मुंबई टेस्ट तो इन गलतियों को दोहराने से बचना होगा