
IND vs PAK T20 World Cup 2024 Live Streaming: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। जिसके बाद से सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि 9 जून को खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महामुकाबला कहां और कब खेला जाएगा। इसके अलावा भारत में किस प्लेटफॉर्म पर इसे लाइव देख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैचों की T20 World Cup 2024 Live Streaming और Live Telecast की जानकारी देंगे।
Disney+Hotstar ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के डिजिटल और टीवी प्रसारण राइट खरीदा है। ऐसे में वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क में खेला जाने वाले टी20 वर्ल्डकप 2024 का महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
05 जून 2024: भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क- रात 8 बजे (IST)
09 जून 2024: भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क- रात 8 बजे (IST)
12 जून 2024: भारत बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका, न्यूयॉर्क- रात 8 बजे (IST)
15 जून 2024: भारत बनाम कनाडा, लॉडरहिल- रात 8 बजे (IST)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
Updated on:
2 May 2024, 3:36 PM IST
Published on:
2 May 2024, 3:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.