
14 वर्षीय युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: X@/cricbuzz)
IND vs PAK Match Details in Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। भारत और पाकिस्तान को सीधे क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। हालांकि ये दोनों टीमें अगर अपना पहला मैच जीत जाती हैं, तो सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। इस मुकाबले में एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी पर नजरें रहने वाली हैं क्योंकि उनके सामने एक बार फिर पाकिस्तान के अली राजा हो सकते हैं, जिससे अंडर 19 एशिया कप के दौरान बुरी तरह झड़प हो गई थी। चलिए जानते हैं, कब हो सकता है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला और कहां देख सकते हैं लाइव?
एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 10 टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें 6 टीमें पहले राउंड में भाग लेंगी, जबकि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है। मतलब इन तीनों में से कोई भी टीम लगातार 3 मैच जीत लेती है तो उसका गोल्ड मेडल पक्का हो जाएगा।
पहले राउंड के ग्रुप A में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल की टीमें शामिल हैं, तो ग्रुप B में मलेशिया, ओमान और हांगकांग की टीमें हैं। दोनें ग्रुप से टॉप की 2 टीमें क्वार्टरफाइल में जाएंगी। अंतिम 8 का पहला मुकाबला भारत और क्वालीफाइंग टीम से होगा। दूसरे क्वार्टरफाइनल में पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतरेगी। पहले दोनों क्वार्टरफाइनल मुकाबले 28 सितंबर को होंगे। अगर भारत और पाकिस्तान अपने अपने पहले मुकाबले जीत लेती हैं, तो 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल में दोनों की टक्कर हो सकती है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा, जिसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देखा जा सकता है।
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और वैभव सूर्यवंशी।
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, हैदर अली, सईम अयूब, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, उस्मान खान (विकेटकीपर), अराफात मिन्हास, सलमान मिर्जा, साद मसूद, सुफयान मोक़िम, हसन नवाज, अली रज़ा और माज़ सदाक़त।
Updated on:
24 Jul 2026 01:18 pm
Published on:
24 Jul 2026 01:18 pm
