टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान ग्रुप-ए में हैं। इस चरण में दोनों टीमों का मुकाबला हो चुका है, जिसमें भारत को 6 रन जीत हासिल हुई है। इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, सभी चारों ग्रुप से शीर्ष 2 टीम सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-8 में सभी टीमें 3-3 मैच खेलेगी, लेकिन उनका मुकाबला अपने ग्रुप की टीम से नहीं होगा। मतलब साफ है कि अगर पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच भी जाए तो उसका मुकाबला इस स्टेज पर भारत से नहीं होगा।