ऐसे में सितंबर के महीने में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। जब पिछला टी20 फॉर्मेट का एशिया कप खेला गया था तो भारतीय टीम सुपर फोर से बाहर हो गई थी और पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था, जहां पाकिस्तान को श्रीलंका ने हराकर क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया था। अब फिर इसी फॉर्मेट में एशिया कप खेला जाएगा क्योंकि 2026 में टी20 वर्ल्डकप खेला जाना है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के नियम के अनुसार जिस भी फॉर्मेट का वर्ल्डकप खेला जाना होगा, अगर उससे पहले एशिया कप का आयोजन होगा तो वह उसी फॉर्मेट में होगा।