उन्होंने सैम अयूब और फखर जमान की चोटों पर रिजवान ने कहा, "वे खिलाड़ी जो पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों और और फिर अचानक जब कोई चोटिल हो जाता है, तो टीम खराब हो जाती है। एक कप्तान के तौर पर आप भी यही उम्मीद कर सकते हैं। एक तरफ, आप कह सकते हैं कि टीम खराब है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हां, फखर जमान और सैम अयूब चोटिल हो गए, लेकिन हम इससे सबक लेंगे।'' ग्रुप ए में, बांग्लादेश के बेहतर नेट रन रेट के कारण पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे रहा।