भारत और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद टूर्नामेंट के मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों ही आठ टीमों की प्रतियोगिता से पहले ही बाहर हो चुके थे, जिससे यह मुकाबला परिणाम के लिहाज से बस एक औपचारिक मात्र रह गया था। इसके साथ ग्रुप B से इंग्लैंड की टीम बाहर होचु की है। अब बारिश के कारण मैच रद्द होने के साथ, यह रावलपिंडी में दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी मैच के बाद बारिश के कारण रद्द होने वाला दूसरा मैच बन गया है। मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक और माइकल गॉफ के आधिकारिक निरीक्षण का समय दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार) निर्धारित किया गया था, लेकिन लगातार बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका।