3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs PAK: पाकिस्तान के अलावा इन टीमों से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

U19 Asia Cup 2025 Schedule: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम शुक्रवार को अंडर 19 एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज करेगी।

2 min read
Google source verification
Vaibhav Suryavanshi

14 वर्षीय युवा भारतीय बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: X@/cricbuzz)

U19 Asia Cup 2025 Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल तीसरा एशिया कप खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। सबसे पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेंस सीनियर टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट में भाग लिया और खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता। उसके बाद इमर्जिंग एशिया कप 2025 में भारतीय टीम खेलने पहुंची, जहां जितेश शर्मा की कप्तानी में इंडिया A ने टूर्नामेंट में भाग लिया। अब अंडर-19 एशिया कप का आयोजन होने जा रहा है, जहां आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई से होगा।

इस टीम में आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार खिलाड़ी हैं। दोनों ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जमकर रन बरसाए और उसी फॉर्म को एशिया कप में जारी रखना चाहेंगे।

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज।

U19 एशिया कप का पूरा शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूसमय
12 दिसंबरभारत बनाम यूएईआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
12 दिसंबरपाकिस्तान बनाम मलेशियाद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
13 दिसंबरअफगानिस्तान बनाम बांग्लादेशआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
13 दिसंबरश्रीलंका बनाम नेपालद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
14 दिसंबरभारत बनाम पाकिस्तानआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
14 दिसंबरयूएई बनाम मलेशियाद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
15 दिसंबरबांग्लादेश बनाम नेपालद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
15 दिसंबरश्रीलंका बनाम अफगानिस्तानआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
16 दिसंबरपाकिस्तान बनाम यूएईआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
16 दिसंबरभारत बनाम मलेशियाद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
17 दिसंबरबांग्लादेश बनाम श्रीलंकाआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
17 दिसंबरअफगानिस्तान बनाम नेपालद हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
19 दिसंबरसेमी-फाइनल 1आईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
19 दिसंबरसेमी-फाइनल 2द हीरोज स्टेडियमसुबह 10:30 बजे
21 दिसंबरफाइनलआईसीसी अकादमी ग्राउंडसुबह 10:30 बजे
Story Loader