
IND vs PAK, Champions Trophy 2025: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप-ए में जीत की लय को बरकरार रखते हुए अपने दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की कर ली है। वही, इसके उलट लगातार दो हार के बावजूद मेजबान पाकिस्तान टीम की उम्मीदें अभी भी टूर्नामेंट में बनी हुई हैं। हालाकि इसके लिए उसे अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा। आइए, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के पहुंचने का पूरा गणित समझते हैं।
दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी का फॉर्मेट ऐसा है, जहां एक भी मुकाबला हारना किसी भी टीम के लिए महंगा साबित हो सकता है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 8 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। सभी टीमें अपने-अपने ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेंगी। एक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।
टूर्नामेंट में भारत अपने दोनों मुकाबले जीत चुका है और अब उसे ग्रुप चरण का आखिरी मैच खेलना है। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही एक मैच जीत चुकी है और अब उसे अगले दो मुकाबले बांग्लादेश और भारत से खेलने हैं। वहीं न्यूजीलैंड और भारत से शिकस्त झेल चुकी पाकिस्तान को अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश से खेलना है। अब ऐसे में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए न्यूजीलैंड पर भारत और बांग्लादेश की जीत की दुआ करनी होगी।
वहीं, पाकिस्तान को बड़े अंतर से बांग्लादेश को हराना होगा, जिससे उसका नेट रन रेट में सुधार होगा। ऐसे में ग्रुप-ए अंक तालिका में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का अंक बराबर रहेगा। तब नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेगा।
Updated on:
23 Feb 2025 09:54 pm
Published on:
23 Feb 2025 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
