भारत और साउथ अफ्रीका के पास अच्छे बल्लेबाज हैं, जो इस पिच पर बड़ी पारियां खेल सकते हैं। यह पिच इस टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है और अगर ऐसा होता है तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहने वाला है। बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने वाली यह पिच गेंदबाजों के लिए भी दूसरी पारी में मदद करेगी लेकिन सिर्फ स्पिनर्स को। वेरिएशन वाले गेंदबाज यंहा किसी भी पारी में सफल हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह पर सबकी नजरे होंगी तो दूसरी ओर एनरिक नोर्किया और कगिसो रबाडा भी गेंद से आग उगलने के लिए तैयार हैं।