29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बतौर कप्तान पहले मैच में ही ऋषभ पंत ने अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली के स्पेशल क्लब में मिली एंट्री

India vs South Africa: भारत के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले पंत 8वे कप्तान हैं। टी20 इंटरनेशल में बतौर कप्तान डेब्यू मैच हारने वाले महज दूसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।

2 min read
Google source verification
pant_captain.png

पंत टी20 इंटरनेशल में बतौर कप्तान डेब्यू मैच हारने वाले महज दूसरे भारतीय कप्तान हैं।

IND vs SA T20 Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवर शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मैच में अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हारा दिया। यह मैच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बतौर कप्तान पहला मैच था। इस हार के साथ भारत की पिछले 12 मैचों से चली आ रही विनिंग स्ट्रीक टूट गई है। वहीं पंत ने भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

भारत के लिए टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले पंत 8वे कप्तान हैं। टी20 इंटरनेशल में बतौर कप्तान डेब्यू मैच हारने वाले महज दूसरे भारतीय कप्तान हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने भी अपना पहला मुक़ाबला 7 विकेट से गवाया था। यह मैच साल 2017 में कानपुर में इंग्लैंड के साथ खेल गया था।

भारत के पहले टी20 कप्तान दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग थे। सहवाग ने सिर्फ एक मैच में भारत की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका को जोहानिसबर्ग टी20 में छह विकेट से मात दी थी। वहीं उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान बने। धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 के जरिए अपना कप्तान डेब्यू किया था। उस वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार आगाज करते हुए पाकिस्तानी टीम को बॉलआउट में मात दी थी। इसके बाद धोनी ने 72 मैचों में भारत की कप्तानी की और इनमें से 41 में जीत हासिल की।

ये भी पढ़ें - IND vs SA:आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने नहीं दी दिनेश कार्तिक को स्ट्राइक, भड़के फैंस, बोले - सीनियर की इज्जत करना सीखो

साल 2010 में पूर्व खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। वे आईपीएल के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर कप्तान गए थे। यहां रैना ने पहले मैच में टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई थी। रैना की कप्तानी में भारत ने बाकी दो मुकाबले भी जीते थे।

ये भी पढ़ें - IND vs SA: ऋषभ पंत की कप्तानी में लगा एक और दाग, भारत ने पहली बार 200 से ज्यादा रन बनाकर गंवाया मैच

इसके बाद 2015 में दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे टी20 के कप्तान बने। जिम्बाब्वे दौरे पर दो टी20 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान पहले मैच में रहाणे की कप्तानी में भारत को जीत मिली थी। वहीं, दूसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने पहली बार साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी की थी। रोहित की कप्तानी में भारत ने उस सीरीज में श्रीलंका का 3-0 से सफाया कर दिया था।

रोहित अबतक 28 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। जिनमें से भारत ने 24 जीते हैं। रोहित भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान हैं। साल 2021 के श्रीलंकाई दौरे पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी टी20 की कप्तानी का मौका मिला। धवन की कप्तानी में भारत ने पहला मुक़ाबला 38 रनों से जीता था। लेकिन आखिरी दो मुकाबले हराकर उसने सीरीज गंवा दी थी। अपनी पहली ही सीरीज हारने वाले धवन पहले कप्तान थे।

बता दें गुरुवार को खेले गए मैच में जीत हासिल करने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इस सीरीज का अगला मुक़ाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा।