11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs SL 3rd T20i Playing XI: फिर कटेगा संजू सैमसन का पत्ता! कुछ ऐसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

IND vs SL 3rd T20i Probable Playing XI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आखिरी और तीसरा मैच आज मंगलवार 30 जुलाई को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना रखी है। […]

2 min read
Google source verification
IND vs SL 3rd T20i Playing XI

IND vs SL 3rd T20i Probable Playing XI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आखिरी और तीसरा मैच आज मंगलवार 30 जुलाई को पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से बढ़त बना रखी है। टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतकर क्‍लीन स्विप करने के इरादे से उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम सीरीज का आखिरी मैच जीतकर सम्‍मान बचाना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट फैंस को टक्‍कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। ऐसे में दोनों की प्‍लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

टीम इंडिया में आज हो सकते हैं ये बदलाव

टीम इंडिया पहले दो मैच जीतने के साथ टी20 सीरीज भी जीत चुकी है। ऐसे में तीसरे मैच में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिर से संजू सैमसन का पत्‍ता कट सकता है, जो कि पिछले मैच शून्‍य पर आउट हो गए थे। उनकी जगह शुभमन गिल की वापसी हो सकती है, जो गर्दन में दर्द के चलते दूसरे मैच में नहीं खेले थे। वहीं, अगर सैमसन को एक और मौका मिला तो ऋषभ पंत को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा पेस ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी दिया सकता है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद।

यह भी पढ़ें : आज श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब-कहां बिलकुल मुफ्त देखें मुकाबला

श्रीलंका टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव

सीरीज हार चुकी श्रीलंका की टीम में आज कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि मेजबान टीम सम्मान के साथ सीरीज खत्‍म करना चाहेगी। ऐसे में दासुन शनाका को बाहर कर दिनेश चांडीमल या फिर अविष्का फर्नांडो को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा रमेश मेंडिस और दिलशान मधुशंका में से कोई एक खेल सकता है।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, कुसल परेरा, दिनेश चांडीमल/अविष्का फर्नांडो, चरिथ असलंका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, रमेश मेंडिस/दिलशान मधुशंका, मथीशा पथिराना और असिथा फर्नांडो।